अवैध रूप से भण्डारित 350 घन मीटर रेत का किया गया विनिष्टिकरण

अवैध रूप से भण्डारित 350 घन मीटर रेत का किया गया विनिष्टिकरण


शहडोल

कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देशन में तथा खनिज अधिकारी राहुल शांडिल्य के मार्गदर्शन मे आज खनिज विभाग द्वारा पुलिस विभाग के सहयोग से संयुक्त रूप से तहसील गोहपारू अंतर्गत ग्राम अतरिया मे तीन अलग-अलग स्थानों पर 350 घन मीटर खनिज रेत का अवैध भंडारण पाए जाने पर जेसीबी मशीन के माध्यम से मिट्टी मिलाकर विनिष्टिकरण किया गया। उक्त कार्यवाही खनि निरीक्षक किशोर भोन्डेकर, पवन डोंगरे, आकाश चौबे तथा सर्वेयर समयलाल गुप्ता के द्वारा पुलिस विभाग के सहयोग से किया गया। 

 इसी प्रकार ग्राम चुहिरी में खनिज रेत का अनधिकृत भण्डारण मे संलग्न होने पर वाहन को जब्त किया जाकर थाना गोहपारू में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया एवं खनिज नियमों के तहत कार्यवाही की जा रही है

विभाग द्वारा गोहपारू तहसील अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों पर खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन एवम भण्डारण की सतत रूप से जांच की जा रही है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget