2 लाख का 1548 नशीली टेबलेट व गाँजा जब्त, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

2 लाख का 1548 नशीली टेबलेट व गाँजा जब्त, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


शहडोल

सोहागपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थों के कथित कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर में दबिश देकर 1548 नग नशीली टैबलेट और 270 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त नशीले पदार्थों की बाजार कीमत दो लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

सोहागपुर टीआई संजय जायसवाल ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोहागपुर थाना क्षेत्र के पथरिया टोला वार्ड क्रमांक दो में एक युवक अपने घर के सामने सड़क पर खड़े होकर नशीली टैबलेट बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से नशीली टैबलेट मिलीं।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और उसके घर की तलाशी ली। घर के एक कमरे में नशीली टैबलेट का जखीरा मिला। पुलिस ने मौके से कुल 1548 नग नशीली टैबलेट और 270 ग्राम गांजा जब्त किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेंद्र सोनी उर्फ गोली (मौसी), पिता सुरेश सोनी, उम्र 28 वर्ष, निवासी पथरिया टोला के रूप में हुई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के पास इतनी बड़ी मात्रा में नशीली टैबलेट कहां से आई थीं और इस कारोबार में उसके साथ अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

टीआई संजय जायसवाल ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक भागचंद सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget