रेलवे लाइन पार करते समय महिला आई रेलगाड़ी की चपेट में, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

रेलवे लाइन पार करते समय महिला आई रेलगाड़ी की चपेट में, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी


शहडोल

अमलाई थाना क्षेत्र के टिकुरी टोला के पास रेलवे लाइन पार करते समय एक बुजुर्ग महिला मालगाड़ी की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला को कम सुनाई देता था, जिसके कारण वह ट्रेन का हॉर्न नहीं सुन सकी। घटना की सूचना रेलवेकर्मियों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अमलाई थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर चार निवासी सावित्री केवट (65) घर के पास स्थित टिकुरी टोला के समीप रेलवे लाइन पार कर शौच के लिए गई थीं। शौच के बाद वह रेलवे लाइन पार कर वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान तीसरी लाइन पर मालगाड़ी आ गई। ट्रेन के चालक ने महिला को पटरी पर देखकर लंबा हॉर्न बजाया लेकिन कम सुनाई देने के कारण महिला को इसकी आवाज नहीं सुनाई दी और वे मालगाड़ी की चपेट में आ गईं।

हादसे की जानकारी मिलते ही अमलाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद अब यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या महिला के घर में शौचालय था। सरकार की ओर से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में घर-घर शौचालय निर्माण और खुले में शौच से मुक्ति के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की गई हैं। यदि महिला के घर में शौचालय उपलब्ध था तो वह शौच के लिए रेलवे लाइन के पास क्यों गईं? वहीं यदि शौचालय नहीं था तो सरकारी योजना के तहत उनके घर में शौचालय क्यों नहीं बन पाया, यह भी जांच का विषय है। 

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget