कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की हुई मौत, गुस्साए लोगों ने हाइवे किया जाम, पुलिस ने खुलवाया जाम

कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की हुई मौत, गुस्साए लोगों ने हाइवे किया जाम, पुलिस ने खुलवाया जाम


शहडोल

सोहागपुर थाना क्षेत्र में एनएच-43 पर धुरवार तिराहे के पास भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही सोहागपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार बाइक सवार आसपास के गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि, हादसे के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जहां उपचार के दौरान दूसरे युवक की भी मौत हो गई।

दो लोगों की मौत की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने शहडोल-बुढ़ार मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब दो किलोमीटर तक वाहन फंसे रहे, जिससे राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही सोहागपुर पुलिस के साथ यातायात प्रभारी और यातायात कर्मी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाया। इसके बाद जाम खुलवाया गया और मार्ग पर यातायात व्यवस्था दोबारा सुचारू कराई गई।

पुलिस ने हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारने वाली कार और हादसे के कारणों को लेकर भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget