समाचार 01 फ़ोटो 01
चार लोगों के हत्या के आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
अनूपपुर
ग्राम अमौदा बिजौरा टोला में चार व्यक्तियों की नृशंस जघन्य हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया।
चौकी सरई क्षेत्रांतर्गत ग्राम अमौदा के बिजौरा टोला में गंभीर मारपीट की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर एसपी तथा डॉक्टर FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण व अवलोकन किया। जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी प्रेम सिंह पिता सुभानी सिंह, निवासी ग्राम मरदरा, थाना नौरोजाबाद द्वारा लाठी/डंडे व ईट से की गई गंभीर मारपीट से आई चोटों के कारण मृतक संपत सिंह, अनुपिया, भन्नी बाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा मोना पिता चैन सिंह की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज शहडोल में दर्दनाक मौत हो गई, तथा मारपीट से 04 लोग चैन सिंह पिता, कुमारी चंचल, कुमारी भारती, गंगा सिंह घायल हुए थे, जिन्हें इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज शहडोल भिजवाया गया।
पुलिस द्वारा शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया तथा फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी प्रेम सिंह पिता सुभानी सिंह निवासी ग्राम मरदरा के विरुद्ध थाना करनपठार में अपराध क्रमांक 316 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम ने आरोपी प्रेम सिंह पिता सुभान सिंह को गिरफ्तार कर हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त लाठी/डंडे , ईट व आरोपी द्वारा पहने हुए खून लगी शर्ट को मौके पर ही जप्त कर वीडियोग्राफी कराकर शीलबंद किया गया। आरोपी क गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
समाचार 02 फ़ोटो 02
स्वच्छता अभियान में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता फ़ोटो खिंचाकर कर दिया पूरा नगर स्वच्छ
*दिखा कचरे का ढेर व बजबजाती नलियां*
अनूपपुर
गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता को लेकर नगर परिषद बरगवां (अमलाई) द्वारा विशेष सफाई अभियान के नाम पर सिर्फ दिखावा साबित हुआ है। अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों, नगर परिषद के पदाधिकारियों और भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सफाई गतिविधियों में सहभागिता करने के नाम पर सिर्फ फोटो खिंचवाए। हालांकि, अभियान के बाद नगर के कई प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर दिखाई दे रही गंदगी ने स्वच्छता व्यवस्था और अभियान की पोल खोलते नजर आ रही है, स्वच्छ भारत मिशन पर बड़ा सवाल खड़े कर दिया हैं। कई जगह सफाई करते नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिखाई दे रहे हैं, मगर वह केवल कुछ मिनटों के लिए फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया में फ़ोटो डालकर महात्मा गांधी को यह बताना चाह रहे है की पूरा देश स्वच्छ हो गया।
नगर परिषद बरगवां की ओर से सभी वार्डो में सफाई कराई गई और अभियान से संबंधित तस्वीरें सामने आईं। लेकिन स्थानीय स्तर पर लोगों का कहना है कि यदि वास्तव में शहर को स्वच्छ बनाना हैं तो फ़ोटो शेषन से बाहर निकलकर सही रूप से पसीना बहाकर पूरा किया जा सकता है। मगर जनप्रतिनिधियों व भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में ऐसी क्षमता दूर-दूर तक कही दिखाई नही दे रही है। सफाई अभियान केवल किसी एक स्थान या विशेष दिवस तक सीमित नहीं रहना चाहिए। नगर के ऐसे स्थान, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है, वहां भी नियमित सफाई की जरूरत है।
शहर के बस स्टैंड, बापू चौक, रेलवे स्टेशन चौराहा और दुर्गा मंदिर बाजार सहित कई प्रमुख स्थानों पर कचरा के ढ़ेर व नालियां बजबजाती सामने आ नजर आ रही है। इन इलाकों में जगह-जगह कचरे के ढेर और गंदगी की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का सवाल है कि जब गांधी जयंती जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर विशेष सफाई अभियान चलाया के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति है, तो बाकी दिन सफाई कैसी होती होगी यह बताने की जरूरत नही है, सब कुछ साफ-साफ नजर आ रहा है।
स्वच्छता अभियान का उद्देश्य केवल एक दिन सफाई कराकर उसकी तस्वीरें खिंचवाना नहीं, स्वच्छता व्यवस्था कायम नही हो सकती है। करना नगर परिषद है। नियमित कचरा उठाव, सार्वजनिक स्थलों की सफाई, कचरा निस्तारण और सफाई व्यवस्था की चारों तरह नदारद दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है जनप्रतिनिधि नगर की सफाई व्यवस्था बनाने में खरे नही उतर रहे हैं।
समाचार 03 फोटो 03
विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिर का निर्माण पूर्ण, होगी प्राण प्रतिष्ठा, श्रीयंत्र की अधिष्ठात्री मां त्रिपुर सुंदरी
अनूपपु्र
हम सभी अत्यंत सौभाग्यवान हैं कि अपने जीवन मे भारतीय प्राचीन उपासना पद्धति के प्रसिद्ध तांत्रिक शक्तिपीठ श्रीयंत्र मन्दिर अमरकंटक को आकार लेता देख पाए और अब भगवती मां जगदम्बा की कृपा से इसकी प्राण प्रतिष्ठा के पुनीत महोत्सव के साक्षी बनेगें। मां नर्मदा की उद्गम नगरी अमरकंटक की पावन धरा पर विश्व प्रसिद्ध श्रीयंत्र महामेरु शक्तिपीठ के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन आगामी
23 से 26 अक्टूबर 2026 को होने जा रहा है। इसकी सम्पूर्ण तैयारियां हो चुकी हैं । मन्दिर परिसर और अमरकंटक नगर की सजावट का कार्य तेजी से किया जा रहा है। श्रीयंत्र महामेरु मन्दिर , सोनमूडा रोड, अमरकंटक मे आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक ,भव्य, दिव्य महोत्सव के आयोजक
हरिद्वार के विख्यात संत एवं श्रीयंत्र मन्दिर - बटे कृष्ण आश्रम अमरकंटक के प्रमुख, महंत शरद पुरी महाराज के मार्गदर्शन में एवं समस्त शिष्यगण , भक्तगण एवं नगरवासी पूरी उर्जा ,उत्साह और तन्मयता के साथ महोत्सव की तैयारी कर रहे हैं। कार्यक्रम मे शामिल होने के लिये देश - विदेश के कोने - कोने से आने वाले हजारों संतों , आचार्यो, अतिथियों, श्रद्धालुओं , शिष्यमंडल की वृहद व्यवस्था की जा रही है।
ऐसा कहा जाता है कि श्रीयंत्र मन्दिर का निर्माण , मन्दिर का कार्य प्रारंभ करने वाले के जीवन मे पूरा नहीं हो पाता। श्री यंत्र मन्दिर अमरकंटक का निर्माण परमपूज्य विद्वान ब्रम्हलीन संत श्री श्री 1008 श्री अटल पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी शुकदेवानंद महाराज के मार्गदर्शन और नेतृत्व मे लगभग तीन दशक पहले शुरु किया गया था।
समाचार 04 फोटो 04
मारपीट के बाद इलाज के दौरान हुई थी मौत, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
अनूपपुर
गोरेलाल पनिका निवासी बेलिया रेलवे फाटक के पास की 30 सितंबर 2026 को रात्रि लगभग 2 बजे मारपीट की गई थी, गंभीर रूप से घायल होने पर परिजनो द्वारा दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को जिला अस्पताल अनूपपुर मे उपचार हेतु भर्ती कराया गया था, जहाँ उपचार के दौरान गोरेलाल पनिका की रात्रि 8 बजे मृत्यु हो गई थी। सूचना पर थाना जैतहरी पुलिस द्वारा जिला अस्पताल अनूपपुर पहुचकर सूचनाकर्ता मोहनलाल पनिका पिता स्व. गोरेलाल पनिका उम्र 60 वर्ष निवासी बेलिया रेलवे फाटक के पास की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 0/2026 धारा 103(1) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया, मर्ग क्र 0/2026 धारा 194 बीएनएसएस का कायम कर शव का पीएम जिला अस्पताल अनूपपुर से कराया गया। विवेचना पर पाया गया कि आरोपी रवि शंकर पनिका दिनांक 30 सितंबर 2026 को जैतहरी आया था, वह शराब का अत्यधिक सेवन करने के बाद लगभग रात्रि 02 बजे घर गया और पत्नी एंव बच्चो को शराब के नशे मे मारपीट करने लगा, जिसे बीच बचाव हेतु उसके वयोवृद्ध दादा गोरेलाल पनिका पिता धौकल पनिका उम्र 85 वर्ष निवासी ग्राम बेलिया रेलवे फाटक जैतहरी बीच बचाव करने आये तो आरोपी आक्रोशित होकर उन्ही के उपर लाठी से प्रहार करने लगा, नशे की हालत मे रवि शंकर पनिका निर्दयता पूर्वक पीटता रहा और मारपीट करके भाग गया, परिजनो के द्वारा 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल अनूपपुर भर्ती कराया गया जहा उनकी रात्रि 8 बजे मृत्यु हो गई। आरोपी की पता तलाश कर तत्काल गिरफ्तारी कर पुछताछ कर कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है जो जिला जेल वारंट बनने पर जिला जेल दाखिल किया गया है।
समाचार 05 फ़ोटो 05
8 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 8 किलो सामग्री कराया नष्ट, जाँच के लिए भेजे 10 नमूने, 2 दुकानों को नोटिस जारी
शहडोल
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए।गोहपारू में नूरजहां राइस मिल के निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर खाद्य कारोबार को सुधार होने तक बंद कराया गया। वहीं अनस किराना से 8 किलोग्राम सामग्री का विनष्टीकरण कराया गया। दोनों प्रतिष्ठानों में रखरखाव संबंधी कमी पाए जाने पर सुधार के लिए नोटिस जारी किए गए।
शहडोल में जगवानी दाल मिल से गेहूं का नमूना जांच के लिए लिया गया। प्रतिष्ठान में रखरखाव संबंधी कमी पाए जाने पर नोटिस दिया गया। इसी प्रकार साक्षी ट्रेडर्स एवं शुभम ट्रेडर्स से जीरा एवं बड़ी इलायची के नमूने लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा के आदेश के परिपालन में आर.के. ट्रेडर्स से किश्ती तेल तथा मुबारक ट्रेडर्स से शेरा तेल के नमूने भी जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा गौरतरा स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए तैयार किए जा रहे भोजन का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान दलिया, आटा एवं तुअर दाल के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
जयसिंहनगर एवं शहडोल क्षेत्र के कुल 8 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 10 खाद्य नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए। जयसिंहनगर स्थित आकांक्षा रेस्टोरेंट एवं पवनपुत्र रेस्टोरेंट के निरीक्षण के दौरान रखरखाव एवं साफ-सफाई में कमी पाए जाने पर 2 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया। प्रतिष्ठानों में उपयोग किए जा रहे तेल का नमूना भी जांच हेतु लेकर प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समाचार 06 फ़ोटो 06
निर्माणाधीन रिसोर्ट के स्टोर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की सामग्री जब्त
उमरिया
इंद्रभान शुक्ला पिता प्रेमलाल शुक्ला, उम्र 50 वर्ष, निवासी मारूति नगर, सतना द्वारा चौकी ताला थाना मानपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 12 सितंबर 2026 को शाम को अज्ञात चोरों द्वारा उनके निर्माणाधीन रिसोर्ट के स्टोर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तथा इन्वर्टर, हैमर मशीन, गैस सिलेंडर, राशन, ग्राइंडर, मार्बल कटर चोरी कर ली गई। रिपोर्ट पर थाना मानपुर में अपराध क्रमांक 326/2026, धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस द्वारा घटना के आरोपियों की पतासाजी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान सजन बैगा उर्फ सूरज पिता रामसजीवन बैगा, उम्र 28 वर्ष एवं दिल्लू उर्फ दिलीप बैगा पिता रविंदा बैगा, उम्र 28 वर्ष, दोनों निवासी ताला द्वारा अपने अन्य साथियों संतोष बैगा एवं सूरज बैगा के साथ मिलकर घटना करना तथा चोरी की सामग्री को आपस में बांट लेना बताया गया।
आरोपी सजन बैगा उर्फ सूरज बैगा के कब्जे से माइक्रोटेक कंपनी का एक इन्वर्टर तथा आरोपी दिल्लू उर्फ दिलीप बैगा के कब्जे से एक हैमर कटर मशीन एवं ड्रिल मशीन, बरामद की गई। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
समाचार 07 फ़ोटो 07
बरगवां-अमलाई के विकास कार्यों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व एल्डरमैन ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
अनूपपुर
नगर परिषद बरगवां-अमलाई क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं एवं विभिन्न विकास कार्यों की मांग को लेकर भाजपा के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों ने नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नगर परिषद के वरिष्ठ भाजपा नेता एल्डरमैन संदीप पुरी, परिषद के उपाध्यक्ष राज तिवारी एवं एडवोकेट अरविंद साहनी, बीजेपी बूथ अध्यक्ष वार्ड क्रमांक 7 तथा मंडल मीडिया प्रभारी अखिलेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मांगो में अमलाई स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम और अतिरिक्त हाल के अलावा अतिरिक्त भवन के सौंदर्य करण शिव मंदिर वार्ड क्रमांक 7 में रंगमंच की मांग, नगर के विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर करने, आगामी त्योहारों को देखते हुए व्यापक स्तर पर सफाई एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने की मांग की गई। साथ ही वार्ड क्रमांक-5 स्थित सिद्ध बाबा मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण, चौहद्दी निर्माण तथा नागरिकों के बैठने एवं घूमने के लिए पार्क विकसित किया जाए।
सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाई जाए आर ओ कैंप से गीता ग्राम की सीमा तक सड़क निर्माण की मांग रखी। इसके अलावा कैंप स्थित पुराने शिव मंदिर में रंगमंच बाउंड्रीवॉल, स्टेज, रंग-रोगन एवं पार्क निर्माण की आवश्यकता बताई। वार्ड क्रमांक-1 में प्रस्तावित स्टेज निर्माण में उपलब्ध पुरानी जगह का समुचित उपयोग करते हुए अपेक्षाकृत बड़ा स्टेज बनाए जाने का आग्रह किया। वहीं शांति नगर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, सीमेंटकरण एवं चौहद्दी निर्माण की मांग भी रखी गई।
समाचार 08 फ़ोटो 08
तीन चोरी के मामलों पर, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शहडोल
चोरी के मामले पर सोहागपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के तीन मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है।
मेडिकल कॉलेज में एसी की कॉपर पाइप काटकर चोरी करने के मामले में पुलिस ने अजीत प्रजापति को गिरफ्तार किया। वहीं सोहागपुर के गढ़ी कचहरी मोहल्ला निवासी अतुल आनंद ब्रह्मचारी के घर से लैपटॉप चोरी होने की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ और लगातार प्रयास के बाद आरोपी ओम द्विवेदी को चोरी के लैपटॉप सहित गिरफ्तार किया।
इसी तरह रिलायंस कंपनी के यार्ड से तार चोरी के मामले में पुलिस ने राजेंद्रग्राम, अनूपपुर निवासी सुरेंद्र चौधरी को पकड़ा। उसके कब्जे से चोरी के तार बरामद किए गए। वारदात में इस्तेमाल बोलेरो वाहन भी पुलिस ने जब्त किया है। तीनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया।पुलिस का कहना है कि चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।