पीकप व बाइक को जोरदार टक्कर, छात्र की मौके पर हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

पीकप व बाइक को जोरदार टक्कर, छात्र की मौके पर हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर लगाया जाम


अनूपपुर

कोतमा तहसील अंतर्गत अमांडाड़ रोड से लगे फुलवारी टोला में सड़क हादसे में 18 वर्षीय 12वीं कक्षा के छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम हर्री निवासी ललित केवट, पिता बृजेश केवट के रूप में हुई है। हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।

ललित केवट मलगा हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र था। वह अपने ग्राम हर्री से स्कूल जाने के लिए बाइक से निकला था। बाइक पर तीन युवक सवार बताए जा रहे हैं। इसी दौरान अमांडाड़ रोड के फुलवारी टोला के पास यह हादसा हो गया।

लोगो ने बताया की बाइक के आगे एक पिकअप वाहन चल रहा था। इसी दौरान सामने से एक टेलर वाहन के अचानक आने के कारण पिकअप चालक ने वाहन की गति धीमी कर दी। पीछे से आ रही बाइक पिकअप वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार पिकअप वाहन की चपेट में आ गए। ललित केवट को गंभीर चोटें आईं और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने अमांडाड़ रोड पर जाम लगा दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हो गया। घटना की सूचना तत्काल रामनगर एवं बिजुरी पुलिस को दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रित करने तथा हादसे की जांच की कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों और घटनाक्रम की जांच की जा रही है। हादसे में शामिल वाहनों तथा बाइक सवार अन्य युवकों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget