एकलव्य छात्रावास के 150 छात्र समस्याओं को लेकर छात्रावास से कलक्ट्रेट के लिए निकले, कलेक्टर से करेंगे मुलाकात

एकलव्य छात्रावास के 150 छात्र समस्याओं को लेकर छात्रावास से कलक्ट्रेट के लिए निकले, कलेक्टर से करेंगे मुलाकात


शहडोल

जैतपुर क्षेत्र स्थित विरौड़ी एकलव्य छात्रावास से 150 से अधिक छात्र अचानक हॉस्टल से सड़क पर निकल पड़े। छात्र अपनी समस्याओं को लेकर सीधे कलेक्टर से मिलने की मांग कर रहे हैं। इसी जिद के चलते छात्र करीब 60 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर कलेक्ट्रेट पहुंचने के लिए निकल पड़े। बड़ी संख्या में छात्रों के हॉस्टल से निकलने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया।

छात्र रसमोहनी के रास्ते कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे हैं। प्रशासन के समझाने से पहले ही छात्र करीब 15 किलोमीटर पैदल सफर तय कर चुके थे। इसके बाद भी उन्होंने अपना मार्च रोकने से इनकार कर दिया। छात्रों का कहना है कि वे अपनी समस्याएं स्थानीय स्तर के अधिकारियों के सामने नहीं, बल्कि सीधे कलेक्टर के सामने रखना चाहते हैं।

छात्रों के पैदल मार्च की जानकारी मिलने के बाद सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा भी मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत करने का प्रयास किया। छात्र समझाइश के बावजूद छात्र आगे बढ़ते रहे। छात्रों को सुरक्षित तरीके से वापस छात्रावास पहुंचाने के लिए प्रशासन ने एक यात्री बस और प्रशासनिक वाहन भी उनके पीछे लगाए हैं। 

एकलव्य छात्रावास में छात्रों की समस्याओं और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे अहम बात यह है कि बड़ी संख्या में छात्र अपनी समस्याएं स्थानीय अधिकारियों के सामने रखने के बजाय सीधे कलेक्टर से मिलने की मांग कर रहे हैं। छात्रों का इस तरह हॉस्टल की दीवार लांघकर पैदल निकलना प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय बन गया है। जिले के अलग-अलग छात्रावासों के विद्यार्थी अपनी समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्ट्रेट पहुंच चुके हैं। 

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget