21.60 लाख का 212.260 किलो गाँजा कार सहित किया जब्त, चालक गाड़ी छोड़कर हुआ फरार, एक आरोपी गिरफ्तार

21.60 लाख का 212.260 किलो गाँजा कार सहित किया जब्त,  चालक गाड़ी छोड़कर हुआ फरार, एक आरोपी गिरफ्तार

*मामला दर्ज, गाड़ी से मोबाइल व पर्स बरामद, पुलिस जांच में जुटी*


अनूपपुर

जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में रामनगर व राजेन्द्रग्राम पुलिस ने मादक पदार्थ 212.260 किलो 21.60 लाख का गाँजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वही एक कार चालक तस्कर गाड़ी छोड़कर मौका देखकर फरार हो गया है।

राजेन्द्रग्राम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अमगंवा की ओर से राजेन्द्रग्राम की तरफ तेज रफ्तार में संदिग्ध कारें आ रही हैं।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने ग्राम अचलपुर के पास सामरिक रूप से मुख्य मार्ग पर कड़ा नाका लगाया। संदेहास्पद डस्टर कार को रुकवाते ही चालक हड़बड़ा गया और पुलिस को चकमा देकर अंधेरे का लाभ उठाते हुए खेतों में कूद गया।पुलिस जवानों ने काफी दूर तक तस्कर का पीछा किया लेकिन रात के घने अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

फरार आरोपी की घेराबंदी के बाद पुलिस टीम ने लावारिस छोड़ी गई डस्टर कार की विधिवत एवं सघन तलाशी शुरू की।गाड़ी के अंदर विशेष रूप से छिपाकर रखे गए पैकेटों की जांच करने पर उसमें भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया।तौल कराए जाने पर बरामद गांजे का कुल वजन 211 किलोग्राम और 99 ग्राम निकला, जिसे मौके पर ही जब्त किया गया।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही डस्टर कार, चालक का एक मोबाइल फोन और उसका पर्स भी जब्त किया।जब्त किए गए मादक पदार्थ और लग्जरी वाहन की कुल अनुमानित बाजार कीमत लगभग 21,19,900 रुपये आंकी गई है।राजेन्द्रग्राम पुलिस ने तत्काल एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

वारदात स्थल पर छोड़ी गई गाड़ी से बरामद मोबाइल फोन और पर्स से पुलिस को अवैध नशा गिरोह के अहम सुराग मिले हैं।वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर CG 16 CA 9735 के आधार पर कार मालिक और जुड़े अन्य तस्करों की जानकारी जुटाई जा रही है।थाना प्रभारी के अनुसार मोबाइल और पर्स में मिले दस्तावेजों की तकनीकी पड़ताल कर फरार आरोपी की पहचान पुख्ता की जा रही है।पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों, सीमावर्ती रास्तों और जंगलों में लगातार दबिश देकर आरोपी की तलाश कर रही हैं।पुलिस का दावा है कि मादक पदार्थ की यह बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां खपाया जाना था, इसका जल्द खुलासा होगा।मामले की विस्तृत विवेचना करते हुए नशा तस्करी के इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़कर संलिप्त आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

*रामनगर पुलिस ने भी गाँजा किया जब्त*


जिले के थाना रामनगर रामनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1.260 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 62,000 रुपये है, बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति नीले रंग के बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर फूलसाय दफाई, पौराधार की ओर आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना रामनगर पुलिस द्वारा विसर्जन कुंड के पास फूलसाय दफाई, पौराधार में घेराबंदी की गई। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम होरीदास चौधरी पिता स्व. बरनू चौधरी, निवासी ग्राम छलकाटोला, थाना रामनगर, जिला अनूपपुर बताया। आरोपी के विरुद्ध थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 299/2026, धारा 8/20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget