टाइगर रिजर्व अंतर्गत परिक्षेत्र धमोखर बीट में नीलगाय के शिकार के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

टाइगर रिजर्व अंतर्गत परिक्षेत्र धमोखर बीट में नीलगाय के शिकार के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार


उमरिया

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत परिक्षेत्र धमोखर की बीट बसकुटा में वन अमले द्वारा नियमित गश्ती की जा रही थी। इस दौरान झिरिया हार के राजस्व क्षेत्र में एक पेड़ के नीचे घास से ढकी हुई संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। वन अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर घास हटाकर निरीक्षण किया गया, तो वहां एक नीलगाय मृत अवस्था में पड़ी हुई पाई गई।

घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डॉग स्क्वाड को बुलाकर गहन छानबीन की गई। वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा मौके पर मृत वन्यप्राणी का शव परीक्षण किया गया। घटना की परिस्थितियों को संदिग्ध पाए जाने पर मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने एवं आरोपियों की पहचान के लिए विशेष टीम गठित की गई।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम द्वारा सतत जांच एवं साक्ष्यों के आधार  दो आरोपियों नरेंद्र सिंह, पिता जगमोहन सिंह, निवासी घुन्सू एवं नागेश्वर सिंह पिता मुकुट सिंह, निवासी सेहरा टोला, थाना कोतवाली उमरिया को वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9,39,50,51के अंतरगत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय, उमरिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा वन्यजीवों के संरक्षण एवं अवैध शिकार की रोकथाम हेतु सतत निगरानी की जा रही है। वन्यजीवों के विरुद्ध अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget