कार व मैजिक वाहन की टक्कर, पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल, सात लोग हुए घायल, अस्पताल में चल रहा है इलाज

कार व मैजिक वाहन की टक्कर, पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल, सात लोग हुए घायल, अस्पताल में चल रहा है इलाज


अनूपपुर 

जैतहरी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। पहला हादसा जैतहरी चोलना मुख्य मार्ग पर जरियारी गांव के तिराहे के पास हुआ। यहां कार और मैजिक वाहन की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर है। दूसरा हादसा तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

कार क्रमांक MP 20 XH 1385 में तीन लोग सवार थे। कार पेंड्रा, छत्तीसगढ़ की ओर से जमुना जा रही थी। इसे आयुष मरावी चला रहा था। आगे की सीट पर उसकी मां गिरिजा परस्ते और पीछे बहन मोनिका मरावी बैठी थी।

इसी दौरान सामने से आ रहे मैजिक वाहन से कार की टक्कर हो गई। मैजिक में चोलना निवासी कृष्णा केवट 18 वर्ष अजय केवट 25 वर्ष और नीलेश केवट 30 वर्ष सवार थे। वे चोलना से खूंटाटोला की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मैजिक सवार तीनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर डायल 112 की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, तीनों के पैरों में फ्रैक्चर है। उन्हें अंदरूनी चोटें भी आई हैं। कार सवार लोगों को भी चोटें आईं, जिनमें दो को सामान्य चोटें बताई गई हैं। टक्कर के दौरान कार का एयरबैग खुल गया, जिससे कार में सवार लोग सुरक्षित बच गए।

*पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल, दो युवक घायल*

दूसरा हादसा रात करीब 8 बजे टकहुली गांव के पास हुआ। तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इसमें लहरपुर निवासी उमेश सिंह 25 वर्ष पिता राकेश सिंह और टकहुली निवासी लालजी 20 वर्ष पिता दशरथ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया। पुलिस दोनों हादसों की जांच कर रही है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget