मारपीट व जान से मारने की धमकी, नही हुई एफआईआर दर्ज, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
*थाने में आवेदन लेने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई*
अनूपपुर
सामूहिक रूप से गाली-गलौज, बुरी तरह मारपीट और जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में कार्रवाई नहीं होने से परेशान एक पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब से न्याय की गुहार लगाई है पीड़ित उत्तम कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद वह थाना भालूमाड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे, लेकिन उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई। बाद में जब उन्होंने ई-एफआईआर कर उसकी प्रति लेकर थाने में कार्रवाई के लिए प्रस्तुत की, तो उसे भी स्वीकार नहीं किया गया
उत्तम कुमार सिंह ने बताया कि 28 सितंबर 2026 की शाम को अपनी मोटरसाइकिल से घर की ओर जा रहे थे इसी दौरान ऑपरेटिव बाजार, जमुना कॉलरी में एक महिला रास्ते में खड़ी थी हॉर्न बजाने के बाद महिला के रास्ते से नहीं हटने पर विवाद की स्थिति बनी, आरोप है कि महिला के परिजन एवं अन्य लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने का प्रयास किया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं आवेदन में कहा गया है कि वीडियो में एडिट कर कुछ आपत्तिजनक बातें लिखते हुए उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।
पीड़ित ने बताया की आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उसके सिर, आंख और छाती में गंभीर चोटें आई हैं उनका आरोप है कि हमला जान से मारने के उद्देश्य से किया गया था, उन्होंने बताया कि घटना के दौरान कुछ लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन आरोपियों द्वारा उनके साथ मारपीट जारी रखी गई। महिला सहित अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित थाना भालूमाड़ा में उपस्थित होकर आवेदन दिया, लेकिन उनकी रिपोर्ट पर FIR दर्ज नहीं की गई और न ही उन्हें आवेदन की प्राप्ति दी गई। उनका कहना है कि घटना में लगी चोटों के बावजूद उनका मेडिकल परीक्षण भी तत्काल नहीं कराया गया। पीड़ित वन विभाग में वनरक्षक के पद पर कार्यरत हैं और घटना के दिन अवकाश पर थे।
