समाचार 01 फ़ोटो 01

मारपीट व जान से मारने की धमकी, नही हुई एफआईआर दर्ज, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

*थाने में आवेदन लेने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई*

अनूपपुर

सामूहिक रूप से गाली-गलौज, बुरी तरह मारपीट और जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में कार्रवाई नहीं होने से परेशान एक पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब से न्याय की गुहार लगाई है पीड़ित उत्तम कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद वह थाना भालूमाड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे, लेकिन उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई। बाद में जब उन्होंने ई-एफआईआर कर उसकी प्रति लेकर थाने में कार्रवाई के लिए प्रस्तुत की, तो उसे भी स्वीकार नहीं किया गया

उत्तम कुमार सिंह ने बताया कि 28 सितंबर 2026 की शाम को अपनी मोटरसाइकिल से घर की ओर जा रहे थे इसी दौरान ऑपरेटिव बाजार, जमुना कॉलरी में एक महिला रास्ते में खड़ी थी हॉर्न बजाने के बाद महिला के रास्ते से नहीं हटने पर विवाद की स्थिति बनी, आरोप है कि महिला के परिजन एवं अन्य लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने का प्रयास किया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं आवेदन में कहा गया है कि वीडियो में एडिट कर कुछ आपत्तिजनक बातें लिखते हुए उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।

पीड़ित ने बताया की आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उसके सिर, आंख और छाती में गंभीर चोटें आई हैं उनका आरोप है कि हमला जान से मारने के उद्देश्य से किया गया था, उन्होंने बताया कि घटना के दौरान कुछ लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन आरोपियों द्वारा उनके साथ मारपीट जारी रखी गई। महिला सहित अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित थाना भालूमाड़ा में उपस्थित होकर आवेदन दिया, लेकिन उनकी रिपोर्ट पर FIR दर्ज नहीं की गई और न ही उन्हें आवेदन की प्राप्ति दी गई। उनका कहना है कि घटना में लगी चोटों के बावजूद उनका मेडिकल परीक्षण भी तत्काल नहीं कराया गया। पीड़ित वन विभाग में वनरक्षक के पद पर कार्यरत हैं और घटना के दिन अवकाश पर थे।

समाचार 02 फ़ोटो 02

मामूली विवाद पर पिता ने पुत्र की कर दी थी हत्या, फरार आरोपी ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

*हत्या करने का था अफसोस*

शहडोल

ग्राम कोठिया में बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या करने के बाद फरार आरोपी पिता ने पांचवें दिन ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। दो अक्टूबर से पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में दिन-रात जंगलों में सर्चिग कर रही थीं। जंगल में छिपे आरोपी ने घटना के बाद अपने भांजे से फोन पर बात कर हत्या को लेकर अफसोस भी जताया था।  हत्या स्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। मृतक की पहचान 55 वर्षीय नंदकुमार सिंह गोंड के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम कोठिया में दो अक्टूबर को नंदकुमार सिंह गोंड का अपने बेटे सिंघरराज सिंह गोंड से किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर नंदकुमार ने बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से सिंघराज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भागकर आसपास के घने जंगलों में छिप

सूचना मिलते ही ब्यौहारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा सहित अन्य कार्रवाई की। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें आसपास के जंगलों में लगाई गई थीं। थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा के अनुसार, पुलिस ग्रामीणों के साथ दिन-रात लगातार जंगल में सर्चिग कर रही थी। बीती रात भी 100 से अधिक ग्रामीणों के साथ करीब रात दो बजे तक तलाश की गई, लेकिन घना जंगल होने के कारण आरोपी का पता नहीं चल सका।

घटना के बाद आरोपी का एक ऑडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि जंगल में छिपे नंदकुमार ने अपने भांजे को फोन कर कहा था कि उसने यह हत्या कैसे कर दी, उसे खुद समझ नहीं आ रहा और उसे घटना का काफी अफसोस है। बातचीत के बाद उसने फोन बंद कर लिया था। इसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी रही।

समाचार 03 फ़ोटो 03

45 लीटर अवैध शराब जप्त, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला किया दर्ज

अनूपपुर

थाना करपठार प्रभारी इंचार्ज/चौकी प्रभारी सरई उप निरीक्षक मंगला दुबे के नेतृत्व में जिले में अवैध मादक पदार्थों व अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी सरई,पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है।

मुखबिर की सूचना पर चौकी सरई पुलिस टीम द्वारा ग्राम तरंग में घेराबंदी कर एक व्यक्ति को अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब की बिक्री करने हेतु तीन प्लास्टिक के डिब्बा रखे हुए पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सुनील पनिका पिता जयरामदास पनिका उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम तरंग वॉशिंग डोंगरी चौकी सरई थाना करपठार जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश का होना बताया। उसके कब्जे से 45 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 4500/- रूपये की मुताबिक जप्ती पत्रक व वीडियोग्राफी कराई जाकर समक्ष गवाहों के जप्त कर मौके पर शीलबंद कर कब्जे पुलिस लिया गया। जिसे विधिवत जप्त किया गया।

आरोपी का उक्त कृत्य आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत दंडनीय पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध चौकी सरई, में अपराध क्रमांक 0/26 धारा 34(1) म.प्र. आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना की जा रही है।

समाचार 04 फ़ोटो 04

धारदार तलवार के साथ निगरानी बदमाश प्रकाश वासिल गिरफ्तार

अनूपपुर

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा मंगलवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली अनूपपुर के निगरानी बदमाश प्रकाश वासिल निवासी पटौराटोला अनूपपुर को धारदार तलवार के साथ गिरफ्तार किया गया है।

टी.आई. कोतवाली उमेश उपाध्याय के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिहं, आरक्षक अमित यादव, आरक्षक सूजल पटेल की टीम के द्वारा मंगलवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर हनुमान मंदिर पास रेल्वे स्टेशन रोड अनूपपुर में सड़क पर धारदार तलवार लेकर गुण्डा गर्दी कर रहे, निगरानी बदमाश प्रकाश वासिल पिता बसंत वासिल उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड न. 02 पटौराटोला अनूपपुर को रंगे हाथो धारदार तलवार के साथ गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 545/26 धारा 25 (2) आर्म्स एक्ट में पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी प्रकाश वासिल के विरूद्ध थाना कोतवाली अनूपपुर में पूर्व से चोरी, मारपीट, धमकी देने, चोंट पहुचाने एवं अवैध हथियार रखने के करीब एक दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है एवं न्यायालय में विचाराधीन है।

समाचार 05 फ़ोटो 05

पीआरटी महाविद्यालय में स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम का कार्यक्रम हुआ संपन्न

अनूपपुर

पीआरटी महाविद्यालय अनूपपुर स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पोषण एवं एनिमिया जागरूकता कार्यक्रम एवं कैंप सम्पन्न हुआ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वी आर टी महाविद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय की टीम पहुंची और सुबह से शाम तक स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य किया गया जिसमें 200 विद्यार्थी का अनेमिया का जांच हुआ।

जांच में महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों ने सहभागिता लेकर अपनी जांच कराई। दो सौ दस विद्यार्थियों ने इस इच्छा शिविर में भाग लिया ।स्वास्थ्य परीक्षण के लिए खंड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी इसके द्वारा डॉक्टर आरती और डॉक्टर एसएन पीटानिया साथ ही सहयोगी के रूप में सीमा लिलहारे ( सीएचओ), सविता मोगरे ( एएनएम) एवं सुनीता राठौर आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे,

पीआरटी महाविद्यालय के संचालक ने विद्यार्थियों को सतत स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहने और स्वास्थ्य के प्रति सदैव जागरूक रहने के लिए संदेश दिया।

समाचार 06 फ़ोटो 06

अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की कार्यवाही, ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त, मामला दर्ज , चालक फरार

अनूपपुर

थाना जैतहरी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक बिना नंबर का नीले रंग का न्यू हॉलैंड कंपनी का ट्रैक्टर, ट्रैक्टर-ट्रॉली में उमरिया घाट, गूजर नाला, तिपान नदी से मध्यप्रदेश शासन की रेत खनिज चोरी कर लोड कर खूंटाटोला की ओर आ रहा है।

सूचना पर कार्यवाही हेतु थाना जैतहरी पुलिस टीम द्वारा खूंटाटोला तिराहा के आगे चोलना रोड पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। इसी दौरान सामने से एक बिना नंबर का नीले रंग का न्यू हॉलैंड कंपनी का ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत से लोड होकर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को सड़क पर खड़ा कर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस टीम द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली की जांच करने पर उसमें लगभग 02 घन मीटर रेत लोड पाई गई। मौके से एक बिना नंबर का नीले रंग का न्यू हॉलैंड 3037 ट्रैक्टर, जिसका चेचिस नंबर NHN30370RL717321 एवं इंजन नंबर S325P54527 है, अनुमानित कीमत ₹5,00,000/-, तथा ट्रॉली में लोड 02 घन मीटर रेत, अनुमानित कीमत ₹2,000/-, कुल मशरूका कीमत ₹5,02,000/- को विधिवत जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।

जप्तशुदा ट्रैक्टर-ट्रॉली मय रेत खनिज को थाना जैतहरी परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। प्रकरण में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। फरार चालक की पहचान एवं तलाश की जा रही है।

समाचार 07 फ़ोटो 07

विश्वविद्यालय परीक्षा में लॉ कॉलेज का परीक्षा परिणाम रहा 100%

अनूपपुर

विश्वविद्यालयीन परीक्षा जून 2026 में एलएलबी -4th सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया ,शिक्षकों एवं अभिभावकों ने दी बधाइयाँ।।

प्रतिष्ठित संस्कार लॉ कॉलेज अनूपपुर ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। घोषित हुए एलएलबी- 4th सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में संस्थान का प्रदर्शन शत प्रतिशत रहा ।

महाविद्यालय के संचालक नवोद चपरा एवं प्राचार्य  डॉ. आनंद कुमार द्विवेदी  ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सत्र में बैठे सभी विद्यार्थी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए हैं । इस  शानदार सफलता के पीछे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासित वातावरण और शिक्षकों का कुशल मार्गदर्शन है। महाविद्यालय परिवार छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

समाचार 08

सेवा ज्योति संकल्प, विकसित भारत संकल्प सभा का आ

उमरिया

सेवा ज्योति संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन प्रातः 9 बजे से होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रथा 9.45 बजे  वर्चुअली संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन के उपरांत दिल्ली में सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी तदुपरांत जिला स्तरीय  कार्यक्रम में सेवा ज्योति का प्रज्ज्वलन होगा। 

जिले में 7 अक्टूबर 2026 को विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से 9.45 बजे तक आयोजित होंगे। अभियान के अंतर्गत निर्धारित समयावधि में विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनहित से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को सेवा, स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता एवं जनकल्याण की भावना से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं संस्थाओं को कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 

समाचार 09

जनसुनवाई में सुनी 122 आवेदकों की समस्याएं

उमरिया 

साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर 122 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया तथा आवेदनों के निराकरण के लिए आवेदन संबंधित विभाग की ओर प्रेषित कर विभागीय अधिकारियों को समुचित कार्यवाही  के निर्देश दिए। डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज एवं प्रिया अग्रवाल ने जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याएं सुनी। संबंधित आवेदनों को विभागीय  अधिकारियों को प्रेषित कर समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में, नायब तहसीलदार लक्ष्मी वर्मा ने भी आवेदको की समस्याएं सुनी । इस दौरान विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे।

समाचार 10 

म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाइज कार्पाेरेशन के उपाध्यक्ष का भ्रमण

उमरिया

मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कार्पाेरेशन लिमिटेड के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संजीव कांकर ने गत दिवस उमरिया जिले के नागरिक आपूर्ति निगम कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओ सहित विभागीय कार्य प्रणाली एवं अधिकारियों व्दारा किए जा रहे कार्याे की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होने निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता के अनुसार कार्पाेरेशन व्दारा कार्य किया जाए। उन्होने कहा कि कार्पाेरेशन किसानो एवं आम नागरिको से संबंधित व्यवस्थाओं का जिम्मेदारी से निर्वहन कर रहा है। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं व व्यवस्थाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी , समयबध्द और सुचारू रूप से मिले ताकि सरकार व्दारा किसानो के हित में किए जा रहे जन कल्याणकारी कार्याे के उददेश्यों की पूर्ति हो सके।

समाचार 11

अवैध रेत भंडारण पर कार्यवाही

शहडोल

जिले में अवैध रेत के भंडारण एवं परिवहन के विरूद्ध प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसील जैतपुर अंतर्गत ग्राम कमता एवं लुकामपुर में अवैध रूप से भंडारित रेत का विनिष्टीकरण किया गया। तहसील जैतपुर अंतर्गत ग्राम कमता में 150 घन मीटर तथा ग्राम लुकामपुर में तीन अलग-अलग स्थानों पर 180 घन मीटर, इस प्रकार कुल 330 घन मीटर रेत के अवैध भंडारण का विनिष्टीकरण किया गया।


Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget