पुलिस ने जुआं खेलते 7 जुआड़ियों को किया गिरफ्तार, 6 मोबाइल, 3460 नगद जब्त

पुलिस ने जुआं खेलते 7 जुआड़ियों को किया गिरफ्तार, 6 मोबाइल, 3460 नगद जब्त


अनूपपुर

थाना जैतहरी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम छातापटपर में जगत गुप्ता के घर के पास कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने बताए स्थान पर दबिश दी गई। मौके पर जुआ खेलते हुए 03 व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

आरोपियों में रुद्र प्रसाद यादव, पिता उमेंद्र लाल यादव, उम्र 34 वर्ष, जोहन सिंह गोंड, पिता चरण सिंह, उम्र 48 वर्ष, बबलू सिंह गोंड, पिता शिवबाला गोंड, उम्र 28 वर्ष, सभी निवासी ग्राम छातापटर है। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल ₹600 नगद, ताश के 52 पत्ते एवं 03 मोबाइल फोन, कीमत ₹25,000, जप्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

वही जैतहरी साप्ताहिक बाजार परिसर में खंभे की रोशनी के नीचे शेड में बैठकर कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई, जहां जुआ खेलते हुए 04 व्यक्तियों को पकड़ा गया।

आरोपियों में अखिलेश पाण्डेय, पिता सुशील पाण्डेय, उम्र 34 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, मनागंज जैतहरी, विनय अग्रवाल, पिता उमेश अग्रवाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01, जैतहरी, राजा अग्रवाल, पिता गिरधारी अग्रवाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07, जैतहरी, कमल राठौर, पिता परसराम राठौर, उम्र 38 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, जैतहरी है।

आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल ₹2,860 नगद, ताश के 52 पत्ते एवं 03 मोबाइल फोन, कीमत ₹42,000, जप्त किए गए। उक्त चारों आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget