जमीन पर कब्जा, जर्जर सड़कें, जलभराव, ओवरलोड डंपर, अवैध शराब बिक्री पर शिवसेना ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

जमीन पर कब्जा, जर्जर सड़कें, जलभराव, ओवरलोड डंपर, अवैध शराब बिक्री पर शिवसेना ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन


अनूपपुर

शिवसेना शहडोल संभाग अध्यक्ष पवन पटेल के आदेश पर शिवसेना जिला अध्यक्ष राजेश महाराणा के नेतृत्व ने अनूपपुर जिला कलेक्टर श्री रत्नाकर झा को 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।

शिवसेना की 8 सूत्रीय मांगो में नारायण सिंह द्वारा SECL की शासकीय भूमि पर कथित अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए मामले की जांच तथा जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग की गई।पयारी-केवई-गोविंदा-कोतमा सड़क की खराब स्थिति के कारण आम नागरिकों, स्कूली बच्चों और मरीजों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया गया। सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की गई।

तहसील के पीछे वार्ड क्रमांक 9 में जलभराव बारिश के दौरान सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने तथा लोगों के घरों में पानी घुसने की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की गई। जमुना-परासी मार्ग की बदहाल स्थिति जर्जर सड़क के कारण मरीजों, गर्भवती महिलाओं और आम राहगीरों को हो रही परेशानी को लेकर सड़क के शीघ्र सुधार की मांग की गई।

बिजुरी वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 में नाली का पानी घरों में घुसने की समस्या, जलभराव और गंदे पानी की समस्या से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए नाली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की गई।जैतहरी पावर प्लांट में ओवरलोड एवं तेज रफ्तार राखड़ परिवहन वाहनों से सड़क क्षतिग्रस्त होने और दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए जांच एवं कार्रवाई की मांग की गई।

जेएमएस, नीलकंठ एवं अदानी कंपनियों में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने, बाहरी श्रमिकों की नियुक्ति की जांच करने तथा बिना नंबर के चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग की गई। भालूमाड़ा, कोतमा एवं बिजुरी के गली-मोहल्लों में कथित अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने तथा संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget