पंचायत का कचरा घर बना शराबियों का अड्डा गंदगी व अव्यवस्था से ग्रामीण परेशान, अनदेखी पर उठ रहे सवाल

पंचायत का कचरा घर बना शराबियों का अड्डा गंदगी व अव्यवस्था से ग्रामीण परेशान, अनदेखी पर उठ रहे सवाल

*ग्रामीणों ने की कार्यवाही की मांग*


अनूपपुर

ग्राम पंचायत पयारी नंबर 01 एक में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। पंचायत द्वारा बनाए गए कचरा घर का समुचित उपयोग और रखरखाव नहीं होने के कारण यहां कचरे का ढेर लगने के साथ ही असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कचरा घर का परिसर धीरे-धीरे शराब पीने वालों का अड्डा बनता जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार कचरा घर का उद्देश्य गांव से निकलने वाले कचरे को एकत्रित कर उसका उचित प्रबंधन करना था, लेकिन वर्तमान स्थिति में व्यवस्था अपने उद्देश्य से भटकती नजर आ रही है। आसपास गंदगी और कचरा फैले रहने से दुर्गंध की समस्या बनी रहती है। इससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम के समय कचरा घर के आसपास लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने वहां शराबखोरी और खाली शराब की बोतलें पड़े होने की शिकायत की है। इससे विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों को वहां से गुजरने में असुविधा महसूस होती है। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की स्थिति से गांव का माहौल भी प्रभावित हो रहा है।

गांव में स्वच्छता अभियान और कचरा प्रबंधन को लेकर लगातार प्रयास किए जाने के बावजूद यदि कचरा घर ही गंदगी और अव्यवस्था का केंद्र बन जाए तो व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। ग्रामीणों ने पंचायत से कचरा घर की नियमित सफाई, कचरे का समय पर उठाव तथा परिसर की निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्राम पंचायत के जिम्मेदार पदाधिकारी और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करें। यदि शराबखोरी या अन्य अनियमित गतिविधियां पाई जाती हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।                ‌‌ 

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget