बहन को बचाने कुँए में कूदा भाई, दोनो की हुई मौत, पुलिस मामले की जाँच में जुटी

बहन को बचाने कुँए में कूदा भाई, दोनो की हुई मौत, पुलिस मामले की जाँच में जुटी


शहडोल 

ब्यौहारी थाना क्षेत्र में भाई-बहन की कुएं में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि घर के पास स्थित कुएं में 13 वर्षीय शिवानी गोंड नहा रही थी। इसी दौरान पानी निकालते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी। बहन को डूबता देख मौके पर मौजूद उसका 14 वर्षीय भाई अमित गोंड उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गया। हादसे में दोनों की डूबने से मौत हो गई।

ग्राम भमरहा-दो की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान अमित सिंह गोंड, पिता उदयभान गोंड, उम्र 14 वर्ष और शिवानी गोंड, पिता उदयभान गोंड, उम्र 13 वर्ष के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद दोनों को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों भाई-बहन अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। एक साथ दोनों बच्चों की मौत से परिवार पर द पहाड़ टूट पड़ा है। ब्यौहारी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मामले में मर्ग कायम कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ब्यौहारी अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बहन के कुएं में गिरने के बाद भाई द्वारा उसे बचाने के लिए कुएं में छलांग लगाने की बात सामने आई है। पुलिस हादसे के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget