युवक व महिला के साथ लूट व मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.60 लाख का मशरूका जब्त, एक आरोपी फरार

युवक व महिला के साथ लूट व मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.60 लाख का मशरूका जब्त, एक आरोपी फरार


शहडोल

ब्यौहारी थाना क्षेत्र में युवक और उसकी महिला रिश्तेदार के साथ हुई लूट और मारपीट की वारदात का खुलासा कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए, जिसके बाद ब्यौहारी पुलिस ने चार टीमें गठित कर रात भर सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई मोटर साइकिल, नकदी और अन्य सामग्री समेत करीब 1.60 लाख रुपये का माल बरामद किया है। मामले में एक आरोपी अभी फरार है।

पुलिस के अनुसार रात करीब 10 बजे अभिषेक चतुर्वेदी (27) निवासी बरकछ अपनी महिला रिश्तेदार के साथ बाइक से मऊ तिराहा की ओर जा रहा था। मऊ तिराहा स्थित पुलिया के पास दोनों रुके थे। इसी दौरान दो मोटर साइकिलों से चार युवक वहां पहुंचे और दोनों को घेरकर मोबाइल और रुपये देने की मांग करने लगे।

विरोध करने पर आरोपियों ने अभिषेक के साथ डंडे से मारपीट की, जबकि महिला रिश्तेदार के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी महिला का मोबाइल और 900 रुपये नकद तथा अभिषेक का पर्स छीनकर ले गए। पर्स में आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड और 600 रुपये नकद थे। आरोपी उनकी मोटर साइकिल भी अपने साथ ले गए।

घटना की सूचना डायल-112 के जरिए पुलिस को मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। एसपी के निर्देश पर गठित चार पुलिस टीमों ने रातभर जंगल, संभावित ठिकानों और अन्य स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर चन्द्रभान बुनकर, नीतीश लोनी और पप्पू राठौर, तीनों निवासी मऊ, ब्यौहारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटर साइकिल, नकदी और अन्य सामग्री बरामद की है। बरामद माल की कुल कीमत करीब 1.60 लाख रुपये बताई गई है। मामले में फरार चौथे आरोपी की तलाश जारी है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget