प्रलेसं का 14वाँ राज्य सम्मेलन की पूर्व संध्या पर होगा सांस्कृतिक आयोजन
इंदौर
प्रगतिशील लेखक संघ के राज्य सम्मेलन की तैयारी के सिलसिले में एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि 24 अक्टूबर को प्रारंभ होने वाले सम्मेलन के पूर्व 23 अक्टूबर की शाम इंदौर आ चुके प्रतिनिधियों एवं शहरवासियों के लिए एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। बैठक में आयोजन संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए सदस्यों ने उत्साहपूर्वक अपनी-अपनी जिम्मेदारियाँ तय कीं। सम्मेलन के पूर्व युवा कवियों के लिए दो-दिवसीय कविता शिविर भी आयोजित किया जाएगा।
बैठक में दिवंगत लेखिका कृष्णा अग्निहोत्री, लेखक एवं वैज्ञानिक विजय अग्रवाल एवं मणिपुरी संगीतकार चौंगथम विक्रम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विजय दलाल, प्रकाश पाठक, गजानन निमगांवकर, नीपा पांड्या, अभय लोधी, डॉ. जाकिर हुसैन, पीयूष लकड़ा, सारिका श्रीवास्तव, विनीत तिवारी, हरनाम सिंह, जावेद आलम आदि उपस्थित थे।
