महर्षि एंग्लो जर्मन हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा सुहानी को जर्मनी में मिला सम्मान, विद्यालय ने भी किया सम्मानित
*राष्ट्रीय स्तर पर खेल में 5 बार प्राप्त किया प्रथम स्थान*
अनूपपुर
महर्षि एंग्लो जर्मन हायर सेकेंडरी स्कूल अनूपपुर के विद्यार्थी सदैव अपनी प्रतिभा, मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से विद्यालय, अनूपपुर जिले, संभाग, राज्य, देश तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम गौरवान्वित करते रहे हैं। शैक्षणिक क्षेत्र में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में भी महर्षि एंग्लो जर्मन हायर सेकेंडरी स्कूल अनूपपुर के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन निरंतर रहा है। अनूपपुर जिले के साथ-साथ राज्य स्तर पर भी इस विद्यालय से बड़ी संख्या में विद्यार्थी नवोदय विद्यालय के लिए चयनित होते रहे हैं। इसी प्रकार बोर्ड परीक्षाओं में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाई है।
महर्षि एंग्लो जर्मन हायर सेकेंडरी विद्यालय अनूपपुर की उपलब्धियाँ केवल शिक्षा के क्षेत्र तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खेल-कूद के क्षेत्र में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।
महर्षि एंग्लो जर्मन हायर सेकेंडरी विद्यालय अनूपपुर की छात्रा सुहानी कोल का उल्लेख विशेष रूप से किया जाना गौरव की बात है। दिनांक 27 अगस्त 2026 को उत्कर्ष विद्यालय, अनुपूर में खिलाड़ियों के सम्मान समारोह के दौरान सुहानी कोल को उनकी उल्लेखनीय खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने फुटबॉल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए जर्मनी में भी सम्मान प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने पाँच बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
सुहानी कोल की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम और प्रतिभा का परिणाम ही नही बल्कि यह महर्षि एंग्लो जर्मन हायर सेकेंडरी विद्यालय अनूपपुर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेल प्रशिक्षण एवं विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए दिए जाने वाले प्रोत्साहन का भी प्रमाण है।
महर्षि एंग्लो जर्मन हायर सेकेंडरी विद्यालय अनूपपुर का निरंतर प्रयास रहा है कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल, कला, संस्कृति एवं अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा विकसित करने के अवसर प्रदान किए जाएँ। विद्यालय के विद्यार्थियों की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियाँ इसी प्रयास की सफलता को दर्शाती हैं। निश्चित रूप से महर्षि एंग्लो जर्मन हायर सेकेंडरी विद्यालय अनूपपुर के विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अनूपपुर जिले और देश का नाम रोशन करते रहेंगे।
