कुआं में गिरा युवक, गंभीर हालात में अस्पताल में चल रहा इलाज
अनूपपुर
जिला मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर स्थित कर्राटोला गांव में अचानक युवक खेत के कुआं में गिर जाने पर परिजनों एवं पड़ोसियों के द्वारा निकाल कर जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाकर भर्ती कराया जिसकी हालात नाजुक बनी हुई है।
घटना के संबंध में युवक के पिता जागेश्वर सिंह ने बताया की दोपहर में अपनी पत्नी एवं 18 वर्ष पुत्र उत्तम सिंह के साथ गांव से बाहर घर के पास खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक 18 वर्षीय पुत्र उत्तम सिंह कुआं में गिर गया, जिसके गिरने की आवाज आते ही मां देखकर हो हल्ला करने पर वह स्वयं एवं परिजनो तथा पड़ोसियों द्वारा उत्तम को कुंआ से बाहर निकाल कर मोटरसाइकिल से जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाकर चिकित्सकों को दिखाते हुए उपचार हेतु भर्ती किया गया है, जिसकी दोपहर बाद तक स्थिति गंभीर बनी हुई है युवक का चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है।
