मुख्यमंत्री की सांदीपनि खोड़री कुहका स्कूल बदहाली का शिकार-प्राचार्य दीपक पाण्डेय की लापरवाही से छात्रों का भविष्य अंधकारमय
शिक्षा मंदिर के मुखिया भी बोल रहे सफेद झूठ,लाखों के घोटाले और अनियमितताओं के गंभीर आरोप, सांदीपनि विद्यालय में अभी तक नहीं बंटीं किताबें,मध्याह्न भोजन मुलभूत सुविधाएं और शौचालय की सुविधा से भी वंचित हैं नौनिहाल
अनूपपुर/मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्राम उद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल के विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सांदीपनि स्कूल कुहका खोड़री की व्यवस्थाओं को वहां के प्रभारी प्राचार्य दीपक पांडे ने चौपट कर दिया है,बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी शिक्षा योजनाओं को जमीनी स्तर पर पलीता लगाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया गया है कि अनूपपुर जिले के विकासखंड अनूपपुर तहसील कोतमा अंतर्गत ग्राम खोड़री कुहका स्थित सांदीपनि विद्यालय में बदहाली और प्रशासनिक अराजकता का आलम यह है कि यहां छात्रों का भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है। विद्यालय के प्राचार्य दीपक पांडे की घोर लापरवाही और मनमानी के चलते पूरी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। इतना ही नहीं प्रभारी प्रचार दीपक पांडे विद्यालय में बिल्कुल ध्यान न देकर औने पौने कार्यों में संलिप्त रहते हैं।
चार माह बाद भी नहीं दी गई किताबें मूलभूत सुविधाओं से वंचित है छात्र
आम जनों छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की माने तो सांदीपनि स्कूल खोड़री कुहका के लापरवाह प्राचार्य दीपक पांडे द्वारा छात्र छात्राओं की भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है नए सत्र प्रारंभ होने के चार महा बाद भी अभी तक बच्चों को किताबें नहीं दी गई ना ही छात्र छात्राओं के मूलभूत सुविधाओं की ओर ध्यान दिया जा रहा श्री पांडे आए दिन मीटिंग पेशी ट्रेनिंग के बहाने समय काटते रहते हैं
बुनियादी सुविधाओं का भारी अभाव, बारिश में भर रहा पानी
सत्र शुरू हुए लंबा समय बीत जाने के बावजूद छात्र-छात्राओं को अब तक शासकीय पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। विद्यालय में संचालित मध्याह्न भोजन व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे गरीब तबके के बच्चों को पोषण आहार तक नहीं मिल पा रहा। बारिश के दिनों में स्कूल परिसर और कक्षाओं में पानी भर जाने से बच्चों का बैठना दूभर हो गया है। इसके अलावा, छात्रों के लिए शौचालय तक की बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिससे छात्राओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्राचार्य दीपक पाण्डेय को नहीं है छात्र संख्या की जानकारी, लाखों के घोटाले के आरोप
स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों का आरोप है कि प्राचार्य दीपक पांडे के पास विद्यालय में दर्ज छात्र-छात्राओं की वास्तविक संख्या और मूल व्यवस्थाओं तक का कोई सटीक ब्योरा नहीं है। विकास और विद्यालय रख-रखाव के नाम पर आने वाली शासकीय राशि में लाखों रुपये के वित्तीय घोटाले और हेरफेर के गंभीर आरोप भी लग रहे हैं।
विभाग की जिम्मेदार अधिकारी बोल रहे मंच से झूठ
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम चला जा रहा है अनूपपुर जिले के कोतमा तहसील क्षेत्र अंतर्गत विगत दिनों बिजुरी नगर एवं अनूपपुर के आईटीआई परिसर में शासन प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्राम उद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल कमिश्नर एवं कलेक्टर रत्नाकर झा मौजूद रहे उनके समक्ष शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी संजय मिश्रा डीपीसी ने स्पष्ट शब्दों में झूठ बोलकर कहा कि सत प्रतिशत पुस्तकें छात्र छात्राओं को वितरण कर दी गई है सच्चाई यह है कि नया शिक्षा सत्र प्रारंभ हुए 3 महीने बीत गए लेकिन अभी भी छात्र छात्राओं को पुस्तक नहीं दी गई है।
शासन-प्रशासन को गुमराह करने का खेल जारी
ग्रामीणों का आरोप है कि प्राचार्य दीपक पांडे द्वारा स्थानीय स्तर पर कागजों में सब कुछ दुरुस्त दिखाकर मुख्यमंत्री, क्षेत्रीय मंत्री दिलीप जायसवाल और कलेक्टर रत्नाकर झा को लगातार भ्रमित किया जा रहा है। शासन की छवि को धूमिल करने वाले इस पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र के अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराकर दोषी प्राचार्य दीपक पाण्डेय के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।
प्राचार्य ने किया लाखों का घोटाला
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रभारी प्राचार्य दीपक पांडे ने बिगत दो वर्षों में क्रय विक्रय के नाम पर लाखों रुपए का घोटाला किया है इनके कार्यकाल के सभी बिल वाउचर सामग्री एवं कार्यवाही की जांच कराई जाए तो निश्चित रूप से यह विद्यालय भ्रष्टाचार में अव्वल होगा
जिला पंचायत सीईओ का नहीं उठा फोन
अनूपपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र कोतमा विकासखंड अनूपपुर अंतर्गत सांदीपनी स्कूल कुहका खोड़री में व्यापक भ्रष्टाचार चल रहा है छात्र-छात्राओं को पुस्तक नहीं मिला शौचालय में दरवाजे नहीं है सही समय पर मीनू के आधार पर मध्यान भोजन नहीं मिल रहा प्राचार्य दीपक पांडे द्वारा स्कूल में कतई ध्यान नहीं दिया जा रहा इस विषय पर जब जिला पंचायत सीईओ से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल रिसीव नहीं हुआ
इनका कहना है
जिले के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को सभी क्लास की सभी पुस्तक वितरण कर दी गई हैं,स्थानीय कर्मचारी एवं प्राचार्य कहां लापरवाही कहां कर रहे हैं इसकी उच्च स्तरीय जांच कर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
संजय मिश्रा
डीपीसी जिला अनूपपुर
सांदीपनी स्कूल खोड़री,कुहका में अभी तक छात्र छात्राओं को पुस्तक न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है आपके द्वारा यह जानकारी दी गई है निश्चित रूप से हम तत्काल पुस्तकों की व्यवस्था कर जिन छात्र छात्राओं को पुस्तक नहीं मिली है उन्हें हम उपलब्ध कराएंगे।
संतोष बाजपेई
क्षेत्र संयोजक जिला अनूपपुर
मैं अभी मीटिंग में व्यस्त हूं काम बहुत ज्यादा है समय कम है इसलिए अभी बात नहीं कर पाऊंगा कुछ देर से बात करता हूं।
राजमणि पांडे बीआरसी
विकासखंड अनूपपुर जिला अनूपपुर