विधायक नाराज होकर पंच सम्मेलन कार्यक्रम छोड़कर निकली बाहर, पंच सरपंच कलेक्ट्रेट पहुँच जताया विरोध

विधायक नाराज होकर पंच सम्मेलन कार्यक्रम छोड़कर निकली बाहर, पंच सरपंच कलेक्ट्रेट पहुँच जताया विरोध

*अव्यवस्था के कारण हुआ विरोध*


शहडोल

जिला स्तरीय पंच सम्मेलन शहडोल के सोहागपुर में अव्यवस्थाओं को लेकर जमकर नाराजगी देखने को मिली, जयसिंहनगर विधायक मनीषा सिंह का सम्मेलन से नाराज होकर बाहर निकलने का वीडियो वायरल हो गया, जिसने पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था समेत अन्य इंतजामों से विधायक असंतुष्ट थीं, विधायक के कार्यक्रम छोड़ने के बाद सम्मेलन में पहुंचे सरपंच, उपसरपंच और पंच भी लामबंद हो गए और कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच गए, यहां जनप्रतिनिधियों ने व्यवस्थाओं को लेकर विरोध जताया, मामला बढ़ता देख कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने स्वयं जनप्रतिनिधियों से चर्चा की और उनकी शिकायतें सुनीं, आखिर पंच सम्मेलन में ऐसी क्या अव्यवस्था रही कि विधायक को कार्यक्रम छोड़कर बाहर निकलना पड़ा और जनप्रतिनिधियों को कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध जताना पड़ा। 

जनपद पंचायत सोहागपुर में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण से संबंधित प्रशिक्षण एवं जिला स्तरीय पंच सम्मेलन आयोजित किया गया था,इसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में निर्वाचित जनप्रतिनिधि शामिल हुए थे,आरोप है कि सम्मेलन स्थल पर बैठक व्यवस्था सहित अन्य इंतजाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं थे,इसी दौरान जयसिंहनगर विधायक मनीषा सिंह भी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं से नाराज नजर आईं, सामने आए वायरल वीडियो में विधायक के सम्मेलन स्थल से बाहर निकलने का दृश्य दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी सम्मेलन की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि वीडियो से नाराजगी की पुष्टि नहीं हो रही है।

विधायक के कार्यक्रम से बाहर निकलने के बाद जनप्रतिनिधियों की नाराजगी भी खुलकर सामने आई, सरपंच, उपसरपंच, पंच और जनपद सदस्यों ने बैठक व्यवस्था और सम्मानजनक इंतजाम नहीं होने का आरोप लगाते हुए सम्मेलन का बहिष्कार किया और एकजुट होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच गए। मामले की जानकारी मिलने पर कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने स्वयं जनप्रतिनिधियों से चर्चा की,उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और सम्मेलन में सामने आई व्यवस्थागत कमियों को दूर करने का भरोसा दिलाया। 

जनप्रतिनिधियों ने मांग की कि जिला स्तरीय पंच सम्मेलन दोबारा बेहतर और व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जाए, विधायक के बहिष्कार और वायरल वीडियो के बाद सम्मेलन की व्यवस्थाओं को लेकर मामला अब जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget