खेत मे रोपा लगाकर लौटते समय ट्रैक्टर पलटा, बालिका की हुई मौत, तीन महिला मजदूर घायल

खेत मे रोपा लगाकर लौटते समय ट्रैक्टर पलटा, बालिका की हुई  मौत, तीन महिला मजदूर घायल


अनूपपुर

जिला मुख्यालय के समीप करहीवाह में मंगलवार की दोपहर एक किसान के खेत में रोपा लगाने बाद किसान के ही ट्रैक्टर से वापस घर आते समय अचानक अनियंत्रित होने से ट्रैक्टर एवं ट्राली के पलटने पर दबने दौरान, एक 15 वर्षीय बालिका की स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिला मजदूरो के घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती करख कर उपचार किया जा रहा है,बघटना की सूचना पर अस्पताल एवं कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अनूपपुर नगर के वार्ड क्रमांक 6 सामतपुर के चौधरी समुदाय की कुछ महिलाएं मोहल्ले के ही एक राठौर समाज के किसान के ग्राम पंचायत परसवार अंतर्गत करहीवाह गांव में स्थित खेत में मंगलवार की सुबह धान का रोपा लगाने के लिए गए थे, जहां रोपा लगाने का काम पूरा होने पर खेत मालिक के ही ट्रैक्टर से करहीवाह से कच्चे रास्ते से अनूपपुर के सब्जी मंडी की ओर आ रहे थे, तभी अचानक रास्ते में ट्रैक्टर एवं ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गई,  जिसमें दबने से 15 है वर्षीय नजर चौधरी पिता राजू चौधरी निवासी वार्ड नंबर 6 सामतपुर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर में सवार 22 वर्षीय प्राची चौधरी,25 वर्षीय शांति चौधरी एवं 30 वर्षीय सीमा चौधरी को अंदरूनी चोट आने पर जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया गया। मृतिका बालिका को परिजनों एवं अन्य लोगों द्वारा बेहोश स्थिति में जिला अस्पताल लाने पर परीक्षण दौरान ड्यूटी डॉक्टर ने अस्पताल पहुंचने के पहले ही मृत्यु होना बताते हुए, घटना की जानकारी अस्पताल पुलिस को दिए जाने पर अस्पताल एवं कोतवाली पुलिस द्वारा मृतिका बालिका के परिजनों की उपस्थिति में शव का पंचनामा कर ड्यूटी डॉक्टर से शव का पीएम करा कर शव को परिजनों को सौंप कर जांच कर रही है। घायल तीनों महिला मजदूर की हालत चिकित्सको द्वारा खतरे से बाहर होना बताया गया है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget