बाघिन ने चरवाहे पर किया हमला, भैंसों ने बचाई जान, अस्पताल में चल रहा है इलाज, वन विभाग हुई एलर्ट


बाघिन ने चरवाहे पर किया हमला, भैंसों ने बचाई जान, अस्पताल में चल रहा है इलाज, वन विभाग हुई एलर्ट


उमरिया

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर क्षेत्र अंतर्गत बीट बघडो में बाघिन द्वारा एक चरवाहे पर हमला किए जाने की घटना सामने आई है। चरवाहे की आवाज सुनकर उसकी भैंसें मौके पर पहुंचीं और बाघिन की ओर दौड़ पड़ीं, जिसके बाद बाघिन वहां से चली गई। इस दौरान चरवाहे की जान बच गई।

ग्राम बघडो निवासी 36 वर्षीय रामनरेश सिंह अपने मवेशियों को तलाशने के दौरान बफर क्षेत्र की सीमा से आगे कोर क्षेत्र में चले गए। इसी दौरान उनका सामना बाघिन और उसके शावक से हो गया। बाघिन ने अचानक उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ में चोट आई।

हमले के दौरान रामनरेश सिंह ने मदद के लिए आवाज लगाई। उनकी आवाज सुनकर उनकी भैंसें तत्काल बाघिन की ओर दौड़ पड़ीं। भैंसों को अपनी ओर आता देख बाघिन वहां से चली गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल चरवाहे को तत्काल शासकीय अस्पताल मानपुर पहुंचाकर उपचार कराया गया। उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है। पीड़ित को तात्कालिक सहायता राशि के रूप में 3 हजार रुपये भी प्रदान किए गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम द्वारा संबंधित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है तथा लगातार गश्त की जा रही है। क्षेत्र में वन अमले को सक्रिय किया गया है। साथ ही आसपास के ग्रामीणों एवं चरवाहों को जंगल में अकेले नहीं जाने तथा मवेशी चराते समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget