महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर ABVP ने सौंपा ज्ञापन जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर ABVP ने सौंपा ज्ञापन जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी


अनूपपुर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जिला इकाई अनूपपुर द्वारा 'प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस' तुलसी महाविद्यालय, अनूपपुर में व्याप्त विभिन्न शैक्षणिक व मूलभूत समस्याओं को लेकर महाविद्यालय प्रशासन एवं प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि तुलसी महाविद्यालय को ‘प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस’ का दर्जा तो दे दिया गया है, लेकिन धरातल पर छात्रों को सुविधाओं के नाम पर केवल असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

छात्रों की मुख्य माँगें व समस्याएँ है जैसे महाविद्यालय कक्षाओं का नियमित संचालन: समय-सारणी के अनुसार सभी कक्षाओं का नियमित  कठोरात्मक संचालन सुनिश्चित हो। मूलभूत सुविधाओं में सुधार: पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय एवं प्रयोगशाला (लैब) में आवश्यक उपकरणों व रसायनों की उपलब्धता कराई जाए। पुस्तकालय सुविधा: ग्रंथालय में नई शिक्षा नीति (NEP) के पाठ्यक्रम के अनुसार पर्याप्त पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएँ ताकि छात्रों को अध्ययन में परेशानी न हो।

ज्ञापन सौंपने के दौरान एबीवीपी के जिला कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि महाविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द इन जनहित और छात्रहित की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं करता है, तो विद्यार्थी परिषद चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रबंधन की होगी। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के  बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget