घर पर चल रहा जुआं फड़ से 9 आरोपी गिरफ्तार, बाइक, मोबाइल सहित 6.5 लाख का मशरूका जब्त

घर पर चल रहा जुआं फड़ से 9 आरोपी गिरफ्तार, बाइक, मोबाइल सहित 6.5 लाख का मशरूका जब्त


उमरिया

थाना कोतवाली एवं चौकी सिविल लाइन उमरिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर जुआ फड़ का खुलासा किया गया। पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सोनू नाहर अपने कैम्प उमरिया स्थित मकान के ऊपर बने कमरे में ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगवाकर जुआ संचालित कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम गठित कर विधिवत रेड कार्यवाही की गई। मौके पर कुल 09 व्यक्ति ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते पाए गए। आरोपियों के कब्जे एवं फड़ से 75,205/- रूपये नगद, 09 मोबाइल फोन, 04 दोपहिया वाहन, ताश के पत्ते एवं अन्य सामग्री जप्त की गई। इस संबंध में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 428/2026, धारा 3/4 पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट, 1867 पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी केवल नगद राशि से ही नहीं बल्कि मोबाइल फोन में उपलब्ध यूपीआई, फ़ोन पे आदि डिजिटल माध्यम के जरिए भी जुए में हार-जीत की रकम का लेन-देन कर रहे थे। आरोपियों द्वारा डिजिटल ट्रांजैक्शन के माध्यम से भी जुए का संचालन एवं भुगतान किया जाना पाया गया।

जुएं के फड़ से फिरदोस अली, नीरज गुप्ता, उम्र 32 वर्ष, निवासी झिरिया मोहल्ला, उमरिया, नितिन कुमार बजाज, आनंद सिंह लोधी, कमलेश सिंह, अनिल अमरानी, सतेन्द्र सिंह, मोबीन खान, सोनू नाहर सभी निवासी उमरिया को जुआं एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

फड़ एवं आरोपियों से नगद राशि – 75,205 रूपये, 09 मोबाइल फोन लगभग 3,03000 रूपये, 04 दोपहिया वाहन कीमत 272000 रूपये, ताश के 08 गड्डी। कुल बरामद मशरूका 6,50,205 रूपये पुलिस ने जब्त किया गया है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget