खाद्य विभाग की कार्यवाही, 10 हजार का घी जब्त, अवैध मुरम परिवहन पर दो ट्रक जब्त

खाद्य विभाग की कार्यवाही, 10 हजार का घी जब्त, अवैध मुरम परिवहन पर दो ट्रक जब्त


शहडोल

जिले में घी एवं दूध से निर्मित खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन शहडोल द्वारा निरंतर निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग से अमित एवं डॉ. राजेश मिश्रा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु लिए जा रहे हैं।

अभियान के तहत पैक्ड घी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ब्यौहारी स्थित प्रमोद किराना से डालडा काऊ घी का नमूना लिया गया। जयसिंहनगर में हर्ष ट्रेडर्स का निरीक्षण कर तुषार प्योर काऊ घी का नमूना लिया गया तथा 4,200 रुपये मूल्य का घी जप्त किया गया। इसी प्रकार शहडोल स्थित अजय किराना से गोवर्धन प्योर काऊ घी का नमूना लेकर 6,020 रुपये मूल्य का घी जप्त किया गया।

ब्यौहारी में महालक्ष्मी स्वीट्स, शिवालय रेस्टोरेंट, नॉर्थ फूड्स, अन्नपूर्णा ट्रेडर्स एवं संदीप ट्रेडिंग का निरीक्षण किया गया। इन प्रतिष्ठानों से नमकीन, काली मिर्च, इलायची, खोवा एवं पनीर के नमूने जांच हेतु लिए गए।

इसी क्रम में शहडोल के महादेव फूड्स एंड जूस सेंटर, कलकत्ता डेयरी, गोपाल डेयरी, सागर डेयरी एवं अनिल किराना स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। यहां से ब्रेड, पनीर, खोवा, पेड़ा, भैंस का दूध, सौंफ, अजवाइन एवं जीरा के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा बताया गया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

*अवैध मुरम परिवहन पर दो ट्रक जब्त*


शहडोल जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। खनिज विभाग द्वारा ग्राम मैकी से प्राप्त मुरम खनिज के अवैध खनन एवं परिवहन संबंधी शिकायत की जांच की गई। जांच के दौरान मुरम खनिज का परिवहन करते हुए दो वाहनों को पकड़ा गया।

जांच के दौरान ग्राम मैकी से NH मार्ग पर डंपर क्रमांक MP 18 ZK 1882 एवं MP 18 GA 4852 को मुरम खनिज का परिवहन करते हुए पाया गया। दोनों वाहनों के चालकों के पास मुरम खनिज के परिवहन से संबंधित कोई रॉयल्टी अथवा वैधानिक अनुमति उपलब्ध नहीं पाई गई।

मौके पर खनिज विभाग की टीम द्वारा दोनों वाहनों को चालकों सहित मय खनिज जब्त कर लिया गया। जब्त किए गए दोनों वाहनों को थाना सोहागपुर की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget