संकल्प महाविद्यालय ने मनाया 10वां स्थापना दिवस, संघर्ष, समर्पण व उत्कृष्ट शिक्षा के 9 वर्षों का गौरवशाली सफर

संकल्प महाविद्यालय ने मनाया 10वां स्थापना दिवस, संघर्ष, समर्पण व उत्कृष्ट शिक्षा के 9 वर्षों का गौरवशाली सफर

*एक हजार से अधिक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, रोजगारपरक व संस्कारयुक्त कर रही है शिक्षा प्रदान*


अनूपपुर

संकल्प ग्रुप ऑफ कॉलेज ने अपने 9 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर 10वां स्थापना दिवस उत्साह, गरिमा और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम सहित अनेक गणमान्य अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि जगन्नाथ मरकाम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि "शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर समाज और सशक्त राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है।" उन्होंने युवाओं से अनुशासन, मेहनत, सकारात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारियों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अनूपपुर रेड क्रॉस समिति के सभापति डॉक्टर आर पी सोनी, अनूपपुर रक्षित निरीक्षक ज्योति दुबे जी के साथ - साथ जिले के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

संकल्प ग्रुप ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर अंकित शुक्ला ने संस्था की यात्रा साझा करते हुए कहा कि संकल्प की शुरुआत सीमित संसाधनों और एक छोटे से कार्यालय से हुई थी। आज संस्था 9 वर्षों की सफल यात्रा पूरी कर अपने 10वें स्थापना वर्ष में प्रवेश कर चुकी है और एक हजार से अधिक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, रोजगारपरक एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान कर रही है।

स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के दौरान संस्था की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया तथा शिक्षा के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के संकल्प को दोहराया गया।

इस अवसर पर डायरेक्टर अंकित शुक्ला ने अपने जन्मदिन को सामाजिक सेवा के रूप में मनाते हुए विकलांग छात्रावास, ममता बाल गृह एवं वृद्धाश्रम में पहुंचकर जरूरतमंदों के बीच आवश्यक सामग्री एवं उपहार वितरित किए।

कार्यक्रम के अंत में कॉलेज परिवार ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आने वाले वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने का संकल्प लिया।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget