हत्या के मामले में 04 साल से फरार 05 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार

हत्या के मामले में 04 साल से फरार 05 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार


उमरिया

जिले के चौकी अमरपुर थाना इंदवार पुलिस टीम द्वारा हत्या के मामले में 04 साल से फरार 05 हजार के ईनामी आरोपी प्रमोद कुमार मौर्य निवासी सोनभद्र उ.प्र. को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है ।

विदित हो कि चौकी अमरपुर थाना इंदवार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बगैहा के पास जंगल में जमीनी विवाद को लेकर 04 आरोपियों द्वारा रामलखन जैसवाल की हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले में 03 आरोपियों रामखिलावन जैसवाल, आशीष जैसवाल एव धरमवीर मौर्य को पुलिस द्वारा पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था, केवल 01 आरोपी प्रमोद मौर्य घटना दिनांक से फरार था। पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उसके निवास एवं संभावित स्थानों पर कई बार दबिश दी गई, परंतु आरोपी का पता नही चल पा रहा था। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक उमरिया द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 05 हजार रूपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास जारी रखे गये, तकनीकी साक्ष्यो एवं अन्य साक्ष्यों के विश्लेषण से प्राप्त जानकारी अनुसार लगातार जारी प्रयासों के परिणामस्वरूप फरार आरोपी को अंततः उ.प्र. राज्स से गिरफ्तार किय़ा गया।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget