लूट के आरोपी को पुलिस ने लूट की मोटरसाइकिल के सहित किया गिरफ्तार

लूट के आरोपी को पुलिस ने लूट की मोटरसाइकिल के सहित किया गिरफ्तार


अनूपपुर

जिले के चौकी देवहरा की पुलिस के द्वारा दिनांक 13 जुलाई 2026 को लूट के आरोपी को लूट की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया 11 जुलाई 2026 को अवधेश कुमार सिंह पिता विजय सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम पटना कला थाना चचाई जिला अनूपपुर के द्वारा चौकी उपस्थित होकर आवेदन पत्र के माध्यम से शिकायत किया की  10 जुलाई 2026 के रात्रि करीब 9:30 बजे वह उद्धव ओझा निवासी ग्राम देवहरा की दुकान से उसकी मोटरसाइकिल हीरो होंडा पैशन क्रमांक एमपी 18 एम जी 0158 को लेकर उसके लिए अंडा बिरयानी लेने के लिए ग्राम धिरौल बस स्टैंड में अहमद रजा की बिरयानी की दुकान में गया था, वहां से जब मैं अंडा बिरयानी लेकर जाने लगा तो वहां पर मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति जो सफेद रंग का शर्ट पहने था, वह बोला कि उसे ग्राम पंचायत धिरौल तक पहुंचा दे, तब वह उक्त अज्ञात व्यक्ति को मोटरसाइकिल में बैठाकर ले जाने लगा तो वहां पर मौजूद लाला गुप्ता व अहमद राजा मौजूद थे, रात में 9:45 बजे ग्राम पंचायत धिरौल में पहुंचा तो उक्त अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मुझे डरा धमका कर धक्का देकर मोटरसाइकिल लूट कर भाग गया, तब मैं वहां से भाग कर ग्राम धिरौल के सिंह वाहिनी मंदिर के पास पहुंचा, जहां पर अनिल सिंह चंदेल सहित तीन-चार लोग मौजूद थे, जिन्हें घटना की पूरी जानकारी दी व उन लोगो के साथ व जाकर देवहरा में उद्धव ओझा के पास जाकर पूरी बात बताई, मोटरसाइकिल लेकर भगा अज्ञात व्यक्ति की पता तलाश किये जो नहीं मिला, तब मैं उक्त घटना की रिपोर्ट चौकी किया। रिपोर्ट पर अपराध धारा 309 ( 4 ) बी एन एस कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान गवाहों के द्वारा आरोपी के नाम की पुष्टि सुनील यादव पिता हीरालाल यादव उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम धिरौल चौकी देवहरा थाना चचाई जिला अनूपपुर हुई। देवहरा चौकी की पुलिस ने पता तलाश लूट की गई मोटरसाइकिल सहित आरोपी सुनील यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय अनूपपुर में पेश किया गया।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget