अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ, महिला शाखा का निर्वाचन सम्पन्न, किया बृक्षारोपण
अनूपपुर
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ, महिला शाखा, अनूपपुर का मनोनयन निर्वाचन अध्यक्ष एवं सभी पदों हेतु सम्पन्न हो गया है। मनोनीत अध्यक्ष पद हेतु कुमकुम सिंह बघेल को चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर क्रमशः मनोरमा सिंह, पुष्पा सिंह, शिखा सिंह तथा सचिव पद पर प्रवेश सिंह, महासचिव पद पर आँचल सिंह, कोषाध्यक्ष मनीषा राजपूत मीडिया प्रभारी के पद पर रीना सिंह, रश्मि सिंह,जिला संरक्षिका के पद पर निशा सिंह को चुना गया। सभी बहनों में अत्यंत हर्ष व्याप्त है। उनके साथ-साथ सभी मनोनीत पदाधिकारी को भी बहुत-बहुत बधाइयां प्रेषित की गई। समस्त बहनों ने अखिल भारतीय महासंघ में रहकर अपने समाज के हित में नेक कार्य करने के लिए संकल्प लिए। पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मीना सिंह ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महिला महासंघ अनूपपुर की बहनों ने प्रथम कार्यक्रम वृक्षारोपण नेता सुभाष चन्द्र बोस शासकीय बालक छात्रावासमे बच्चों को प्रकृति से जुड़ने का पर्यावरण बचाने का तथा पेड़ लगाओ जीवन पाओ का संदेश भी दिया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ महिला शाखा अनूपपुर के सौजन्य से वृक्षारोपण का कार्यक्रम बहुत अच्छे से सम्पन्न हुआ। जिसमें सभी बहनों ने शासकीय बालक, छात्रावास में आम, नींबू, अमरूद आदि के पौधे लगाये गए।
और अंत में पूर्व अध्यक्षा मीना सिंह के बड़े भाई साहब जेठ, अरविंद सिंह, पूर्व शिक्षक, अनूपपुर को स्मरण करते हुए दो मिनिट का मौन धारण किया गया। जिनका इलाज के दौरान वेल्लोर में निधन हो गया था। आज उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
