50 लाख रुपये की रंगदारी माँगने व जान से मारने पर युवक पर लगा आरोप, एसपी को सौपा ज्ञापन

50 लाख रुपये की रंगदारी माँगने व जान से मारने पर युवक पर लगा आरोप, एसपी को सौपा ज्ञापन 


उमरिया

जिला मुख्यालय उमरिया के आहूजा परिवार ने खलेसर होंडा एजेंसी के पास निवासी विकास सचदेव के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक उमरिया को शिकायत सौंपकर 50 लाख रुपये की कथित रंगदारी मांगने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, आहूजा परिवार का कहना है कि वर्ष 2023 से विकास सचदेव द्वारा विभिन्न विभागों में उनके विरुद्ध लगातार शिकायतें की जा रही हैं। परिवार का आरोप है कि पूर्व में भी उनसे 25 लाख रुपये की मांग की गई थी, जिसके संबंध में मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि 27 जून की रात जैन मंदिर के पास विकास सचदेव ने कथित रूप से चंद्रप्रकाश आहूजा का रास्ता रोककर 50 लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि राशि नहीं देने पर परिवार के सदस्यों के विरुद्ध विभिन्न विभागों एवं सीएम हेल्पलाइन में शिकायतें करने तथा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

आहूजा परिवार का कहना है कि उनके विरुद्ध विभिन्न विभागों में की गई शिकायतों की जांच में उन्हें राहत मिली है। परिवार का यह भी दावा है कि संबंधित मामलों में उन्हें सक्षम प्राधिकारों एवं न्यायालय से अनुकूल निर्णय प्राप्त हुए हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाए।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget