निर्माणाधीन मकान का दूसरी मंजिल का छत गिरा, 3 मजदूर मलबे में दबे, दो की हालत गंभीर

निर्माणाधीन मकान का दूसरी मंजिल का छत गिरा, 3 मजदूर मलबे में दबे, दो की हालत गंभीर


​शहडोल

जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 28 स्थित सौखी (साखी) मोहल्ला में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहाँ एक निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल (सेकंड फ्लोर) की छत की ढलाई के दौरान अचानक सेन्ट्रिंग का सामने का हिस्सा भरभराकर ढह गया। इस हादसे के वक्त छत की ढलाई के काम में जुटे तमाम मजदूर सीधे नीचे आ गिरे। मलबे और ऊंचाई से गिरने के कारण तीन से अधिक मजदूर मलबे की चपेट में आ गए, जिनमें से दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। 

​धनपुरी निवासी मकान मालिक मयंक अग्रवाल (अग्रवाल बंधुओं) की एक बिल्डिंग का निर्माण कार्य शहडोल बुढार मार्ग स्क्वायर के पास, क्रिश्चियन हॉस्पिटल के पीछे साईं आईटीआई रोड पर चल रहा था। शनिवार को मकान की दूसरी मंजिल की छत की ढलाई का काम बड़े पैमाने पर किया जा रहा था। मिक्सर मशीन चालू थी और मजदूर पूरी तत्परता से काम में जुटे थे।

​तभी अचानक एक जोरदार आवाज के साथ छत की सेन्ट्रिंग का सामने का हिस्सा बैठ गया। जब तक मजदूर संभल पाते या वहां से भाग पाते, तब तक पूरी छत नीचे गिर गई। छत पर काम कर रहे सभी मजदूर मलबे के साथ नीचे आ गिरे।

​घटना की सूचना मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे में दो मजदूरों को बेहद गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक अन्य मजदूर को हल्की चोटें लगी हैं। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल (आदित्य हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख में जुटी है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। हादसों के कारण की जांच करने में जुट गई है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget