दिनदहाड़े बाइक की डिग्गी से 2 लाख पार, 40 घरों के काटे विद्युत कनेक्शन, जेई पर अभद्रता का आरोप

दिनदहाड़े बाइक की डिग्गी से 2 लाख पार, 40 घरों के काटे विद्युत कनेक्शन, जेई पर अभद्रता का आरोप



शहडोल

चौपाटी के सामने दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अज्ञात बदमाश बाइक की डिग्गी से दो लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

रीवा रोड स्थित सर्किट हाउस के सामने रहने वाले सुनील श्रीवास्तव बैंक से दो लाख रुपये निकालकर अपनी मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखकर घर लौट रहे थे। दोपहर करीब चार बजे वह चौपाटी के सामने कुछ सामान खरीदने के लिए रुके और बाइक वहीं खड़ी कर दी। जब कुछ देर बाद वापस लौटे तो देखा कि मोटरसाइकिल की डिग्गी खुली हुई है और उसमें रखी पूरी नकदी गायब थी। 

पीड़ित ने तत्काल कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। साथ ही बैंक और घटनास्थल के बीच के मार्ग की भी जांच की जा रही है।

*40 घरों के काटे गए बिजली कनेक्शन*

शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र की झींक बिजुरी पुलिस चौकी अंतर्गत गांव झींक बिजुरी में बिजली बिल की वसूली के दौरान शुक्रवार शाम विवाद की स्थिति बन गई। बिजली विभाग की टीम बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए गांव पहुंची थी। इस दौरान कई उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जाने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष पुलिस चौकी पहुंचे और लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीण अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि गांव के कुछ घरों पर बिजली बिल बकाया था। इसकी वसूली के लिए जैतपुर बिजली विभाग का अमला, जिसमें कनिष्ठ अभियंता (जेई) भी शामिल थे, गांव पहुंचा। उनके अनुसार विभाग की कार्रवाई के दौरान कई उपभोक्ताओं ने मौके पर ही बकाया राशि जमा कर दी, जबकि कुछ लोगों ने भुगतान नहीं किया।

अनिल श्रीवास्तव का आरोप है कि जब ग्रामीणों ने बिजली कनेक्शन काटने का कारण पूछा और विरोध दर्ज कराया तो मौके पर मौजूद जेई ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में झींक बिजुरी पुलिस चौकी पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने भी अपनी ओर से शिकायत पुलिस को सौंपी है। 

झींक बिजुरी चौकी प्रभारी रामपाल वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों एवं बिजली विभाग के कर्मचारियों, दोनों पक्षों से लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। 

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget