2 चोर गिरफ्तार, 1.05 लाख का आभूषण जप्त, एसपी ने दो पुलिसकर्मियो को किया निलंबित
शहडोल
जिले में लगातार रात्रि गश्त और लंबित चोरी के मामलों के खुलासे के अभियान के तहत अमलाई थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घर में हुई चोरी मामले में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब ₹1.05 लाख कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार रेलवे कॉलोनी छोटी अमलाई निवासी ध्रुव लोनिया ने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना और पूछताछ के दौरान पुलिस ने सुमन लोनिया (22) और सूरज केवट (28) को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया।
आरोपियों के कब्जे से एक सोने की बिंदी, एक सोने का हार और एक चांदी का ब्रेसलेट बरामद किया गया, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन, एसडीओपी धनपुरी विकास पाण्डेय के नेतृत्व तथा अमलाई थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे और उनकी टीम ने की।
*एसपी ने दो पुलिसकर्मियो को किया निलंबित*
शहडोल पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने अनुशासनहीनता और आमजन के साथ दुर्व्यवहार करने पर थाना जैतपुर के प्र०आर० रावेन्द्र वर्मा,थाना ब्यौहारी के आरक्षक रिंकू सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
