भारत विकास परिषद की विंध्य प्रान्त का प्रांतीय दायित्व ग्रहण व कार्यशाला ‘उद्दीपन’ का भव्य एवं सफल आयोजन सम्पन्न

भारत विकास परिषद की विंध्य प्रान्त का प्रांतीय दायित्व ग्रहण व कार्यशाला ‘उद्दीपन’ का भव्य एवं सफल आयोजन सम्पन्न

*उपमुख्यमंत्री ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई शपथ*


रीवा

भारत विकास परिषद, विंध्य प्रांत की प्रांतीय कार्यशाला ‘उद्दीपन’ 2026-27 का सफल एवं गरिमामय आयोजन रीवा शाखा के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यशाला में विंध्य प्रांत की 12 शाखाओं से 112 दायित्व धारी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में प्रांतीय पदाधिकारियों का दायित्व ग्रहण एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नव-निर्वाचित प्रांतीय पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। अपने प्रेरणादाई उद्बोधन में उन्होंने भारत विकास परिषद को एक संस्कारित, स्वस्थ, समृद्ध एवं समाजोपयोगी संस्था बताते हुए कहा कि परिषद सेवा, संस्कार, सहयोग, समर्पण एवं संस्कृति के पांच प्रमुख प्रकल्पों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने संस्था के कार्यों को और अधिक व्यापक बनाने हेतु सभी सदस्यों से सहयोग का आह्वान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां भारती तथा युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो उठा। रीजन से पधारे पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ, तिलक एवं सम्मान पट्टिका भेंट कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में रीजनल अध्यक्ष  सुनील कोठारी, रीजनल महासचिव  सुधीर अग्रवाल, रीजनल ऑडिटर सीए सत्यम केसरवानी एवं रीजनल संपर्क संयोजक शक्ति सुमन जौहरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान विंध्य प्रांत के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा। पहली बार एक ही दिन में रीवा शाखा के सचिव  राजेन्द्र ताम्रकार जी को ‘विकास रत्न’ की उपाधि से सम्मानित किया गया, वहीं 12 सदस्यों को ‘विकास मित्र’ घोषित किया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व विंध्य प्रांत में केवल एक ही विकास मित्र थे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रां. संरक्षक राकेश अग्रवाल, प्रां. सलाहकार रमेश कुमार अग्रवाल, प्रांत अध्यक्ष  योगेश जैन, प्रांत महासचिव आलोक ठिकरिया, प्रांत कोषाध्यक्ष  नवीन केशरी, प्रांतीय उपाध्यक्ष ओ पी राय, प्रांतीय उपाध्यक्ष कमल अग्रवाल, प्रांतीय महिला गतिविधि संयोजक अनुराधा श्रीवास्तव, प्रांतीय सेवा संयोजक  अतुल जैन, प्रांतीय संयोजक संपर्क प्रदीप जैन, प्रांतीय संयोजक -संस्कार शिवम भारती ,प्रांतीय पर्यावरण प्रमुख  संजय गुप्ता, प्रांतीय भारत को जानो अनमोल केसरवानी, प्रांतीय गुरु वंदन छात्र अभिनंदन सुरेश विश्नोई, प्रांतीय संस्कृति सप्ताह प्रमुख श्वेता जैन, प्रांतीय प्रचार प्रसार प्रमुख बीरेंद्र सिंह, प्रांतीय संयोजक की स्थापना दिवस रविंद्र गुप्ता, प्रांतीय संयोजक जयंती एवं त्यौहार प्रकाश शर्मा, शाखा अध्यक्ष कमल सूरी, शाखा सचिव  राजेन्द्र ताम्रकार एवं कोषाध्यक्ष दलवीर द्विवेदी ने सभी शाखाओं, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह कार्यशाला संगठनात्मक सुदृढ़ ता, सेवा भावना एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करने वाली सिद्ध हुई।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget