अभिनव तिवारी का एमपीसीए क्रिकेट अंडर-19 टीम में हुआ चयन, लोगों ने दी शुभकामनाएं

अभिनव तिवारी का एमपीसीए क्रिकेट अंडर-19 टीम में हुआ चयन, लोगों ने दी शुभकामनाएं


अनूपपुर 

जिले के खेल जगत के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है कि जिले के होनहार क्रिकेट खिलाड़ी अभिनव तिवारी (सुपुत्र श्री दीप नारायण तिवारी) का चयन मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन अंडर-19 टीम में हुआ है। दाएं हाथ के बल्लेबाज एवं राइट आर्म मीडियम पेसर अभिनव की यह उपलब्धि उनकी वर्षों की कठिन मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।

अभिनव ने पिछले पांच वर्षों से लगातार क्रिकेट के क्षेत्र में मेहनत करते हुए अपनी प्रतिभा को निखारा और आज प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल हुए हैं। उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे अनूपपुर जिले को गौरवान्वित किया है, बता दे उनकी सफलता के पीछे जिला क्रिकेट संघ अनूपपुर की दशकों से अथक मेहनत एवं जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को एक अच्छा प्लेटफार्म देने की यह उपलब्धि है। लगभग एक दशक पहले जिले में क्रिकेट के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं थे। खिलाड़ियों को धूल भरी पिचों पर अभ्यास करना पड़ता था और खेल सामग्री व आधारभूत सुविधाओं का अभाव था। इसके बावजूद जिला क्रिकेट संघ ने हार नहीं मानी और खिलाड़ियों के सपनों को साकार करने के लिए लगातार प्रयास करता रहा,संघ की मेहनत और प्रशासनिक सहयोग से जिले में आधुनिक स्टेडियम एवं टर्फ विकेट जैसी सुविधाएं विकसित की गईं, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर प्राप्त हुए। आज अभिनव तिवारी का मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन अंडर-19 टीम में चयन इस बात का प्रमाण है कि यदि प्रतिभाओं को सही मार्गदर्शन और सुविधाएं मिलें तो वे किसी भी स्तर पर अपनी क्षमता साबित कर सकती हैं।

जिला कलेक्टर हर्षल पंचोली ने भी जिला क्रिकेट संघ और खिलाड़ियों को समय-समय पर प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया है। उनके सहयोग से जिले में खेल गतिविधियों को नई दिशा मिली है,अभिनव की इस उपलब्धि पर अधिकारी, जनप्रतिनिधि खेल प्रेमी व मित्रो ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है, अभिनव तिवारी की सफलता अनूपपुर के उन सभी युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। निश्चित रूप से यह उपलब्धि जिला क्रिकेट संघ अनूपपुर के वर्षों के अथक प्रयासों और जिले में क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता का परिणाम है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget