महिला की हत्या का खुलासा, लिव-इन पार्टनर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

महिला की हत्या का खुलासा, लिव-इन पार्टनर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल


अनूपपुर 

जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार को 22 जून को 42 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत के मामले का खुलासा कर दिया है। थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंदरूनी चोटों और दोनों हाथों की हड्डियां टूटने से हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मृतका के लिव-इन पार्टनर 40 वर्षीय सफी खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से जेल भेज दिया गया

42 वर्षीय जानकीबाई गोंड तीन साल पहले अपने पति और बच्चों को छोड़कर जमुना इलाके में अपनी बहन के पास आई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाले सफी खान से हुई। कुछ समय बाद सफी खान ने जीएम बंगले के पास कॉलरी की जमीन पर एक मकान बनाया और जानकीबाई के साथ लिव-इन में रहने लगा। बताया जा रहा है कि दोनों ही नशे के आदी थे। घटना वाले दिन जानकीबाई दिनभर घर से लापता थी। शाम को जब वह घर लौटी, तो सफी खान ने उससे बाहर रहने की वजह पूछी, जिसे लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। गुस्से में आकर सफी खान ने डंडे से जानकीबाई पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने उसे इस बेरहमी से पीटा कि महिला के दोनों हाथों की हड्डियां टूट गईं और सिर और पेट में गंभीर चोटें आईं। इंटरनल ब्लीडिंग होने के कारण कुछ ही देर में कमरे के भीतर ही उसने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद जब सफी खान की मां उसके घर पहुंची, तो आरोपी ने मारपीट की बात छुपाते हुए झूठी कहानी गढ़ी कि जानकीबाई नाली पर गिर गई थी और सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद मां ने ही थाने जाकर पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस ने जब शव को देखा तो उस पर चोटों के निशान थे, जिससे शक गहरा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जब पसलियां-हड्डियां टूटने और अंदरूनी अंगों में चोट की बात सामने आई, तो पुलिस ने आरोपी सफी खान के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी (SC-ST) एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

घटना के बाद से ही आरोपी सफी खान पुलिस को चकमा देने के लिए अलग-अलग ठिकानों पर छिप रहा था। पुलिस ने जब स्थानीय लोगों से पूछताछ की, तो पड़ोसियों ने भी घटना के वक्त मारपीट होने की बात स्वीकार की। इसके बाद मुखबिर की सटीक सूचना पर भालूमाड़ा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी सफी खान को जमुना क्षेत्र से गिरफ्तार कर पूछताछ में घटना की बात कहीं।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget