सीवर लाइन का कमाल, ऑटो सड़क में धसी,सड़क किनारे अज्ञात युवक का मिला शव

सीवर लाइन का कमाल, ऑटो सड़क में धसी,सड़क किनारे अज्ञात युवक का मिला शव


शहडोल

नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11/15 में रीवा रोड स्थित मदन एजेंसी के पीछे सीवर लाइन कार्य में लापरवाही का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार कार्य करने वाली एजेंसी ने कुछ दिन पहले बीच सड़क पर गड्ढा खोद दिया था। विरोध होने पर कर्मचारियों ने गड्ढे में केवल मिट्टी भरकर औपचारिकता पूरी कर दी, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं की गई।

रहवासियों का कहना है कि पहले से बनी अच्छी-खासी सड़क को खोदकर खराब कर दिया गया। गुरुवार सुबह जब नल जलापूर्ति शुरू हुई तो पता चला कि गड्ढे के भीतर पानी भर रहा है। आशंका जताई गई कि खुदाई के दौरान नल की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे लगातार पानी रिस रहा है।

पाइपलाइन से हो रहे रिसाव के कारण गड्ढे में भरी मिट्टी धंस गई और सड़क फिर से बैठने लगी। स्थिति ऐसी हो गई है कि लोगों को पैदल निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि एजेंसी के कर्मचारी मिट्टी डालने के बाद मौके से चले गए और सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई।

रहवासियों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो बड़ा हिस्सा और धंस सकता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाएगी। लोगों ने नगर पालिका से तत्काल कार्रवाई कर सड़क और पाइपलाइन दोनों की मरम्मत कराने की मांग की है।

इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी निशांत ठाकुर ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। कर्मचारी भेजकर स्थल का निरीक्षण कराया जाएगा और आवश्यक सुधार कार्य जल्द कराया जाएगा। नगर पालिका का कहना है कि लोगों की आवाजाही में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

*सड़क किनारे मिली अज्ञात युवक का शव*


शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मऊ गांव के पास सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। शव सड़क से लगभग 20 फीट नीचे पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में दुर्गंध आने पर कुछ लोग मौके पर पहुंचे, जहां उन्हें एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर ब्यौहारी थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार शव की स्थिति को देखते हुए यह अंदेशा है कि उसकी मौत करीब चार से पांच दिन पहले हुई होगी। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने शव की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके लिए आसपास के थाना क्षेत्रों से गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी मंगाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पहचान होने के बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच की जा रही है। घटनास्थल की परिस्थितियों और शव की स्थिति को देखते हुए सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।  टीम द्वारा साक्ष्य एकत्र किए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget