समाचार 01 फ़ोटो 01

तीन लोगो को सर्प ने डसा, महिला व युवक की हुई मौत, एक महिला अस्पताल में चल रहा इलाज

अनूपपुर

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में जहरीले सांप के काटने से उपचार दौरान एक नव विवाहिता की मौत हो गई, जबकि करैत सर्प के काटने से युवक की कोतमा अस्पताल ले जाते समय मौत होने के दूसरे दिन बाद मां को करैत सर्प के काटने से गंभीर हालात में परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय अनूपपुर में उपचार हेतु भर्ती किए जाने पर उपचार जारी है, जिसे चिकित्सकों द्वारा खतरे से बाहर होना बताया गया है।

शहडोल जिले के बुढार थाना अंतर्गत सरईकापा गांव में सोमवार की रात 24 वर्षीय सरिता पति अवधेश चौधरी जो अपने मायके में खाना पीना खाने बाद सोने जाने के पूर्व दिशा मैदान हेतु घर के पीछे बांड़ी में गई थी, तभी अचानक एक अज्ञात अत्यंत जहरीले सांप ने सरिता के जांघ के पास डंस दिया, जिस पर सरिता के तेजी से आवाज करने पर पिता एवं परिजन बाहर निकल कर बांडी में सांप की खोजबीन किए जाने पर सांप के नहीं मिलने सरिता की हालत खराब होते देखकर निजी वाहन कर उपचार हेतु देर रात जिला चिकित्सालय अनूपपुर में लाकर उपचार हेतु भर्ती कराया, उपचार के दौरान देर रात सविता की मृत्यु हो गुई।  ड्यूटी डॉक्टर हिमांशु पांडेय ने घटना की जानकारी अस्पताल पुलिस को दी। मृतिका के शव का पंचनामा व पीएम कराते हुए मृतिका के शव का अंतिम संस्कार किए जाने हेतु परिजनों को सौंप दिया है।

वही भालूमाडा थाना अंतर्गत पयारी क्रमांक 01 निवासी 27 वर्षीय रविशंकर पिता मनोहर चौधरी को दो दिन पूर्व घर के अंदर जमीन में सोते समय अत्यंत जहरीले करैत प्रजाति के सर्प के काटे जाने पर गंभीर स्थिति में परिजनों द्वारा उपचार हेतु कोतमा चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर रविशंकर की मौत हो गई। कोतमा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए शव के अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंपे जाने पर परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार किया।  इस दौरान परिवार एवं रिश्तेदारों के एकत्रित रहने एवं रात मे ठहरने पर 48 वर्षीय मां इंद्रवती चौधरी पति मनोहर चौधरी अन्य लोगों के साथ जमीन पर सोई थी, तभी देर रात करैत सर्प ने इंद्रवती के दाएं हाथ के बीच की उंगली में काट दिया, हल्ला होने पर परिवार जनों ने सर्प को देखकर उसे मारकर इंद्रवती को उपचार हेतु फुनगा अस्पताल से जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया जिसकी हालत वर्तमान समय खतरे से बाहर होना चिकित्सको द्वारा बताया गया है जो वर्तमान समय तक भर्ती रहकर उपचाररत है।

समाचार 02 फ़ोटो 02

कुएं में मिली गर्भवती महिला का शव, 6 माह पूर्व हुआ था विवाह, पुलिस जांच में जुटी

शहडोल 

जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुबरा में एक चार माह की गर्भवती नवविवाहिता का शव घर के सामने स्थित कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका का विवाह करीब छह माह पहले हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान दीपा साहू (21) पति रवि साहू के रूप में हुई है। दीपा का मायका मोहानी गांव में है, जबकि उसका विवाह लगभग छह माह पूर्व ग्राम कुबरा में हुआ था। बताया गया है कि वह चार माह की गर्भवती थी। घटना के समय दीपा घर में अकेली थी। उसके पति और परिवार के अन्य सदस्य मजदूरी करने बाहर गए हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि वह घर के सामने स्थित कुएं से पानी निकाल रही थी, तभी किसी कारणवश कुएं में गिर गई।

जब पति रवि साहू घर लौटा तो पत्नी घर में नहीं मिली। काफी तलाश के बाद उसकी नजर कुएं के पास पड़ी एक चप्पल पर गई। इससे उसे संदेह हुआ कि दीपा कुएं में गिर गई होगी। ग्रामीणों की सहायता से कुएं में कांटा डालकर तलाश की गई, जहां उसका शव होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने बताया कि मृतका के माता-पिता मजदूरी के लिए पुणे गए हुए हैं। घटना की सूचना उन्हें दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को अस्पताल की मरचुरी में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के का खुलासा हो पायेगा।

समाचार 03 फोटो 03

जीएनएस फाइनेंस कंपनी के डायरेक्टर समेत 5 लोगो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला हुआ दर्ज

शहडोल

जिले में निवेश के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर लाखों की ठगी करने वाले कथित फाइनेंस गिरोह पर आखिरकार पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। GNS फाइनेंशियल सर्विसेज प्रा. लि. कंपनी के डायरेक्टर, उनकी पत्नी समेत 5 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। इस मामले में सबसे ज्यादा प्रभावित SECL के रिटायर्ड कर्मचारी बताए जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी भर की कमाई बेहतर ब्याज के लालच में कंपनी में निवेश कर दी थी।

बुढ़ार थाना क्षेत्र के धनपुरी रोड स्थित खंडेलवाल कॉम्प्लेक्स में संचालित GNS फाइनेंशियल सर्विसेज प्रा. लि. कंपनी के एजेंटों ने लोगों को यह भरोसा दिलाया था कि उनकी रकम मुंबई की प्रतिष्ठित निवेश कंपनी में लगाई जाएगी और हर महीने अच्छा ब्याज मिलेगा। साथ ही 5 साल में रकम दोगुनी होने का सपना दिखाया गया। सरईकापा निवासी संतोष वर्मन, मोहन सिंह समेत कई निवेशकों ने कंपनी के झांसे में आकर लाखों रुपये जमा कर दिए। शुरुआती कुछ महीनों तक कंपनी ने निवेशकों को ब्याज भी दिया, जिससे लोगों का भरोसा और बढ़ गया, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया गया, जब निवेशकों ने अपनी रकम वापस मांगनी शुरू की तो उन्हें डराने-धमकाने तक की शिकायतें सामने आने लगीं।

कंपनी के संचालकों ने अलग-अलग लोगों से विभिन्न खातों में पैसा जमा कराया और उनकी तरफ से ट्रेडिंग किए जाने का दावा किया गया। प्रथम दृष्टया मामला धोखाधड़ी का पाए जाने पर पुलिस ने सुखनंदन यादव, सरोज यादव, मुकेश यादव, विजय पाल और मोहम्मद अमीम के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। FIR के अनुसार यह अपराध 6 दिसंबर 2024 से 16 मई 2026 के बीच घटित होना बताया गया है। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) एवं 61(2) के तहत दर्ज किया गया है।

समाचार 04 फ़ोटो 04

बिजली कनेक्शन सुधारने गए कर्मचारी को लगा करंट से झुलसा, हुई मौत, पुलिस जाँच में जुटी

शहडोल

जिले में एक दर्दनाक हादसे में बिजली कनेक्शन सुधारने गए एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान कुंदन सिंह (28 वर्ष), पिता नरेंद्र सिंह, निवासी मालाचुआ के रूप में हुई है।

कुंदन सिंह एक आउटसोर्स कंपनी Krysta में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि वह विद्युत कनेक्शन सुधारने के कार्य के लिए मौके पर गया था। इसी दौरान कार्य करते समय उसे अचानक तेज करंट लग गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सहकर्मियों एवं स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित विभाग एवं पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण विद्युत कार्य के दौरान करंट लगना बताया जा रहा है। हालांकि घटना किन परिस्थितियों में हुई और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा पंचनामा व वैधानिक कार्रवाई पूरी किए जाने के बाद शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया है।

समाचार 05 फोटो 05

अवैध रेत परिवहन पर पुलिस ने 2 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्तकर मामला किया दर्ज

अनूपपुर

जिले के थाना बिजुरी पुलिस को मुखबिर से अवैध रेत परिवहन की सटीक सूचना मिली। बिजुरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धनिया ठेला तिराहा पर घेराबंदी की। इस दौरान बहेराबांध से बिजुरी की ओर आ रहे एक बिना नंबर के लाल रंग के महिंद्रा ट्रैक्टर को रोका गया। ट्रैक्टर चालक प्रमोद अगरिया उम्र 20 वर्ष पिता रमेश अगरिया, निवासी बहेराबांध से जब रेत के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज और रॉयल्टी रसीद टीपी मांगी गई, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। चालक ने बहेराबांध से अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर परिवहन करना स्वीकार किया, जिसके बाद गवाहों के समक्ष ट्रैक्टर मय रेत भरी ट्राली को जब्त कर लिया गया। जब्त ट्रैक्टर की कीमत 5 लाख, अवैध रेत (03 घन मीटर) की कीमत 5 हजार है। पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस (BNS) एवं 4/21 खनिज अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

*कोतमा में ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त*

वही जिले के कोतमा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति केवाई नदी से बिना नंबर के नीले रंग के स्वराज ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रेत लोड कर निगवानी की ओर ले जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना कोतमा पुलिस टीम ने विशुन टोला निगवानी के पास घेराबंदी की । जिस पर एक नीले रंग का बिना नंबर का स्वराज ट्रैक्टर मय रेत भरी ट्राली के चालक विवेक तिवारी पिता गणेश तिवारी उम्र 29 वर्ष निवासी निगवानी के कब्जे से बिना राॉयल्टी के जप्त किया गया।

समाचार 06 फ़ोटो 06

पुलिस ने 32 बोरी चोरी का कोयला ओमनी कार सहित जब्त, मामला दर्ज

अनूपपुर

बिजुरी पुलिस ने देर रात रेड कार्रवाई करते हुए अवैध कोयला परिवहन कर रही ओमिनी कार को पकड़ा है। रात को बिजुरी पुलिस को मुखबिर से अवैध कोयला परिवहन की पुख्ता सूचना मिली। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजुरी गुलाब ग्राउंड के पास घेराबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध मारुति ओमनी वैन क्रमांक MP 18 C 1037 को रोककर चेक किया गया।

वाहन चालक राजेश प्रजापति उर्फ सरदार उम्र 38 वर्ष पिता शंभू प्रजापति, निवासी सीएमपीडीआई कैंप बिजुरी से जब पूछताछ की गई, तो उसने ओमनी कार में लोड 32 बोरी कोयला रामनगर से चोरी कर बिजुरी में बेचने के उद्देश्य से लाना स्वीकार किया। कोयले के परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या खनिज रॉयल्टी रसीद न होने पर पुलिस ने वाहन सहित चोरी का कोयला जब्त कर लिया।

जब्त 32 बोरी कोयले की कीमत 10 हजार रुपए, जब्त ओमनी कार की कीमत लाख रुपए है। पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध थाना बिजुरी में अपराध क्रमांक 213/2026, धारा 303(2) बीएनएस (BNS) एवं 4/21 खनिज अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की है।

समाचार 07 फ़ोटो 07

ओरिएंट पेपर मिल में प्रशासक अजय न्यूडिंग को सम्मान समारोह के साथ दी भावभीनी विदाई

शहडोल

ओरिएंट पेपर मिल, अमलाई के प्रशासक अजय न्यूडिंग आरएम/आरएमडी पद से सेवानिवृत्त होने पर कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर उनके साथ बिताए गए कार्यकाल की यादें साझा कीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर कर्मचारियों ने कहा की उन्होंने हमेशा कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखा और अपने सरल, सौम्य एवं प्रेरणादायी नेतृत्व से सभी का विश्वास जीता। कर्मचारियों ने बताया कि उनके मार्गदर्शन में कार्य करने का अनुभव सदैव प्रेरणादायक रहेगा।

वक्ताओं ने कहा कि श्री न्यूडिंग के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के क्षेत्र में ओरिएंट पेपर मिल ने उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कीं। उनकी कार्यकुशलता और दूरदर्शी सोच का ही परिणाम रहा कि मानसून सत्र के दौरान एक करोड़ पौधों के रोपण जैसे महत्वाकांक्षी लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा किया गया, जिससे ओपीएम ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अग्रणी स्थान बनाए रखा। समारोह के अंत में कर्मचारियों ने उन्हें स्मृति-चिह्न एवं शुभकामनाएँ भेंट करते हुए कहा कि वे जहाँ भी रहें, उनका मार्गदर्शन और स्नेह हमेशा मिलता रहे। 

समाचार 08 फ़ोटो 08

जनसुनवाई में कलेक्टर व सीईओ ने 149 आवेदकों की सुनी समस्यांए

उमरिया

साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर राखी सहाय एवं सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने जिले के दूर दराज से आये 149 आवेदकों की समस्या सुनी एवं आवेदनों के निराकरण के लिए आवेदन संबंधित विभाग की ओर प्रेषित किया। 

जनसुनवाई में विजय कुमार रजक ग्राम कछरवार ने मेड़ बंधान नष्ट करने पर देवशरण पर कानूनी कार्यवाही किये जाने, मनीषा सिंह नौगवा ने पुस्तैनी भूमि से कब्जा हटाने, मनीलाल बैगा ग्राम भरौला ने आराजी का पट्टा दिलाने, बारेलाल प्रजापति मानपुर ने नक्शा तरमीम , सीमांकन कराने, बुद्धसेन यादव बड़ागांव ने पी एम आवास दिलाने, पंचम सिंह ग्राम दुलहरी ने सिंचाई विभाग से बांध का मुआवजा दिलाने, रानी बाई चंदवार ने मकान की मरम्मत हेतु सहायता  राशि दिलाने, मिही लाल कोल ग्राम खुटार ने रास्ता दिलाने सम्बधी आवेदन दिया। 

समाचार 09

पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, 03 आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार, नकद और ताश पत्ते जब्त

अनूपपुर

बिजुरी पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ रेड कार्यवाही की है। मुखबिर की सूचना पर बिजुरी पुलिस टीम ने 'डबल स्टोरी माइंस कॉलोनी' में कटहल के पेड़ के नीचे चल रहे जुआ फड़ पर अचानक दबिश दी। मौके से पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए 03 आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में अरुण कुमार पाटकर, अमर पनिका, बबलू कोल सभी निवासी डबल स्टोरी माइंस कॉलोनी, थाना बिजुरी के है। पुलिस ने आरोपियों के पास और फड़ से कुल ₹1,760 नकद तथा 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना बिजुरी में अपराध क्रमांक 209/2026, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

समाचार 10

जिला प्रभारी मंत्री का भ्रमण कार्यक्रम

उमरिया

प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान एक दिवसीय भ्रमण पर 17 जून को उमरिया आएंगे। श्री चौहान 17 जून बाँधवगढ़ से उमरिया सर्किट हॉउस के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 11 बजे माध्यमिक विद्यालय अमिलिहा विकास खंड पाली में आयोजित जन कल्याण शिविर में शामिल होंगे। दोपहर 12.30बजे गायत्री मंदिर के सामने पाली में आयोजित जनकल्याण शिविर में शामिल होंगे। दोपहर 1.30 बजे ग्राम भिम्माडोगरी में नल जल योजना का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 3 बजे जल हली धाम ग्राम सेहराटोला जरहा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल होंगे। सायं 4 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget