तीन लोगो को सर्प ने डसा, महिला व युवक की हुई मौत, एक महिला अस्पताल में चल रहा इलाज
अनूपपुर
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में जहरीले सांप के काटने से उपचार दौरान एक नव विवाहिता की मौत हो गई, जबकि करैत सर्प के काटने से युवक की कोतमा अस्पताल ले जाते समय मौत होने के दूसरे दिन बाद मां को करैत सर्प के काटने से गंभीर हालात में परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय अनूपपुर में उपचार हेतु भर्ती किए जाने पर उपचार जारी है, जिसे चिकित्सकों द्वारा खतरे से बाहर होना बताया गया है।
शहडोल जिले के बुढार थाना अंतर्गत सरईकापा गांव में सोमवार की रात 24 वर्षीय सरिता पति अवधेश चौधरी जो अपने मायके में खाना पीना खाने बाद सोने जाने के पूर्व दिशा मैदान हेतु घर के पीछे बांड़ी में गई थी, तभी अचानक एक अज्ञात अत्यंत जहरीले सांप ने सरिता के जांघ के पास डंस दिया, जिस पर सरिता के तेजी से आवाज करने पर पिता एवं परिजन बाहर निकल कर बांडी में सांप की खोजबीन किए जाने पर सांप के नहीं मिलने सरिता की हालत खराब होते देखकर निजी वाहन कर उपचार हेतु देर रात जिला चिकित्सालय अनूपपुर में लाकर उपचार हेतु भर्ती कराया, उपचार के दौरान देर रात सविता की मृत्यु हो गुई। ड्यूटी डॉक्टर हिमांशु पांडेय ने घटना की जानकारी अस्पताल पुलिस को दी। मृतिका के शव का पंचनामा व पीएम कराते हुए मृतिका के शव का अंतिम संस्कार किए जाने हेतु परिजनों को सौंप दिया है।
वही भालूमाडा थाना अंतर्गत पयारी क्रमांक 01 निवासी 27 वर्षीय रविशंकर पिता मनोहर चौधरी को दो दिन पूर्व घर के अंदर जमीन में सोते समय अत्यंत जहरीले करैत प्रजाति के सर्प के काटे जाने पर गंभीर स्थिति में परिजनों द्वारा उपचार हेतु कोतमा चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर रविशंकर की मौत हो गई। कोतमा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए शव के अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंपे जाने पर परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार किया। इस दौरान परिवार एवं रिश्तेदारों के एकत्रित रहने एवं रात मे ठहरने पर 48 वर्षीय मां इंद्रवती चौधरी पति मनोहर चौधरी अन्य लोगों के साथ जमीन पर सोई थी, तभी देर रात करैत सर्प ने इंद्रवती के दाएं हाथ के बीच की उंगली में काट दिया, हल्ला होने पर परिवार जनों ने सर्प को देखकर उसे मारकर इंद्रवती को उपचार हेतु फुनगा अस्पताल से जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया जिसकी हालत वर्तमान समय खतरे से बाहर होना चिकित्सको द्वारा बताया गया है जो वर्तमान समय तक भर्ती रहकर उपचाररत है।
