श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, 4 की हुई मौत, 41 घायल अस्पताल में भर्ती

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, 4 की हुई मौत, 41 घायल अस्पताल में भर्ती


उमरिया/अनूपपुर

उमरिया, अनूपपुर जिले की सीमा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 41 लोग घायल हो गये। घायलों में 22 पुरूष, 14 महिलायें, और 05 बच्चे शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार ग्राम पडनिया के करीब 50 ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर बिजौरा मे पूजन कार्यक्रम के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अनूपपुर सीमा से लगे तिवनी गांव स्थित सनी धाम के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रॉली में सवार कई लोग उसके नीचे दब गये और मौके पर ही 4 ग्रामीणों ने दम तोड़ दिया, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

*मौके पर पहुंचा पुलिस और प्रशासन*

घटना की सूचना मिलते ही पाली एसडीएम, पुलिस प्रशासन और राजस्व अमला तत्काल मौके पर पहुंच गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस एवं अन्य वाहनों की सहायता से पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां घायलों का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि कई घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बिरसिंहपुर पाली अस्पताल लाया गया, घटना के बाद एसईसीएल और संजय गाँधी ताप परियोजना की चिकित्सकों की टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली पहुँच कर उपचार कार्य में लगे हुए हैं।  जिसमे 5 गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज शहडोल इलाज के लिए भेजा गया हैं। मृतकों के नाम घनश्याम सिंह 45 वर्ष पढमनिया, अनूपपुर, सहबल बैगा पिता गल्ली राम 55 वर्ष गिजरी, अनूपपुर, भूपत सिंह, 50 वर्ष पढमनिया बीर सिंह, 60 वर्ष गिजरी।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget