मानव सेवा एवं सामाजिक सरोकारों के लिए राज किशोर तिवारी को मिला गौरवपूर्ण सम्मान,राज्यपाल ने किया सम्मानित

मानव सेवा एवं सामाजिक सरोकारों के लिए राज किशोर तिवारी को मिला गौरवपूर्ण सम्मान,राज्यपाल ने किया सम्मानित


अनूपपुर

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा अनूपपुर के कार्यकारिणी सदस्य राज किशोर तिवारी को भारतीय रेडक्रास सोसाइटी अनूपपुर के अंतर्गत समाज सेवा एवं मानवता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मध्यप्रदेश के राज्यपाल द्वारा विज्ञान भवन, भोपाल में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा निरंतर किए जा रहे सेवा कार्यों, सामाजिक सक्रियता एवं रेडक्रॉस की गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा अनूपपुर का गठन सितंबर 2025 में हुआ था, जिसमें  राज किशोर तिवारी को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। नियुक्ति के पश्चात उन्होंने रेडक्रॉस द्वारा संचालित सेवा पखवाड़ा, सेवा सप्ताह, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान एवं जनसेवा गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

श्री तिवारी समाजसेवा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे राष्ट्रीय सामाजिक संगठन भारत विकास परिषद के विगत कई वर्ष से अध्यक्ष पद का दायित्व निभा रहे हैं तथा समाज में सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रभावना जागृत करने वाले विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हुए हैं। उनके नेतृत्व एवं सहभागिता से अनेक सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित हुए हैं।

पेशे से संविदाकार  राज किशोर तिवारी ने सदैव सामाजिक उत्तरदायित्व को प्राथमिकता देते हुए जनसेवा को अपने जीवन का महत्वपूर्ण उद्देश्य बनाया है। उनके सम्मानित होने पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा अनूपपुर सहित जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी अनूपपुर के पदाधिकारियों ने कहा कि राज किशोर तिवारी का यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत सेवा कार्यों की पहचान है, बल्कि यह पूरे जिले के लिए गौरव एवं प्रेरणा का विषय है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget