50 लाख गाँजा कार जब्त, एक गिरफ्तार, तीन फरार, अवैध लकड़ी का परिवहन करते ट्रक जब्त
शहडोल
जिले के जयसिंहनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 350 किलो गांजा बरामद कर एक अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए हैं।
मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा से भारी मात्रा में गांजा लेकर कुछ तस्कर मध्यप्रदेश के रास्ते उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर जयसिंहनगर थाना पुलिस ने चंदेला मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान एक लग्जरी इनोवा और एक स्विफ्ट कार से लगभग 350 किलो गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी राहुल कुमार चर्मकार को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। जब्त गांजे की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है। गांजा और वाहनों सहित कुल मशरूका की कीमत लगभग 50 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
कार्रवाई के दौरान गिरोह से जुड़े तीन अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। साथ ही जब्त मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
*अवैध लकडी परिवहन करते मिनी ट्रक वन विभाग वन किया जब्त*
वनमंडल अनूपपुर के जैतहरी रेंज अंतर्गत वेंकटनगर सर्किल में विगत रात गस्ती दौरान वनविभाग की टीम के सदस्य परिक्षेत्र सहायक गोरसी शिवचरण पुरी,बीट प्रभारी वेंकटनगर भीखम प्रसाद कोल,बीट प्रभारी गढियाटोला नारेन्द्र कुमार पटेल,बीट प्रभारी पोडी तरुण सिंह एवं सुरक्षाश्रमिको के साथ सामुहिक गस्ती के दौरान वेंकटनगर वन क्षेत्र में एक संदिग्ध वाहन को घेराबंदी कर रुकवाकर ट्रैक्टर वाहन को चेक किया गया, वाहन क्र. CG10R1013 जिसमें सेमल प्रजाति लकड़ी लोड पायी गयी, लकड़ी के परिवहन संबंधी दस्तावेज चालक सतुहन पिता चुन्नीलाल यादव उम्र 29 वर्ष निवासी नेउरा जिला बिलासपुर के पास किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं मिले। वाहन में रखी सेमल की 4,5 घन मीटर लकड़ी जिसे अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के बरेली गांव के राजस्व क्षेत्र से लकड़ी ठेकेदार के कहने पर विलासपुर के ट्रांसपोर्ट द्वारा बिलासपुर बगैर किसी वैधानिक दस्तावेज के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर वाहन सहित सेमल की लकड़ी आयसर मिनी ट्रक सहित जप्त कर जप्ती की कार्यवाही करते वन अपराध क्रमांक 4995/13 दर्ज कर सुरक्षा की दृष्टि से परिक्षेत्र सहायक परिसर वेंकटनगर लाकर सुरक्षित खड़ा करा कर विधिपूर्वक कार्यवाही की गयी।
इनका कहना है।
वनविभाग के गस्ती दल द्वारा विगत रात्रि गस्त के दौरान संदेही वाहन रोक कर मिनी ट्रक में बहुमूल्य प्रजाति के सेमल की लकड़ी मिनी टक सहित जप्त कर वैधानिक प्रारंभिक कार्यवाही कर जांच की जा रही है।
*विवेक कुमार मिश्रा,वन परिक्षेत्र अधिकारी, जैतहरी*

