जंगल में हाथी ने तीन पर किया हमला, महिला की मौत, पति, पुत्र हुए घायल, अस्पताल में भर्ती
अनूपपुर
जिला मुख्यालय अनूपपुर से 8 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत बरबसपुर के भोलगढ गांव के जंगल में रविवार की दोपहर जंगल में स्थित चटुआ के खेत से भोलगढ़ गांव जंगल के रास्ते से आ रहा परिवार पर जंगल में विचरण कर रहा एक हाथी द्वारा हमला कर एक महिला को कुचल देने से महिला की स्थल पर मौत हो गई। महिला के पति एवं पुत्र को घायल किया। जिले उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया गया है, हाथी इसी जंगल में घूम रहा है।
रविवार की दोपहर जिला मुख्यालय अनूपपुर से 8 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत बरबसपुर के गांव भोलगढ निवासी समयलाल पाव जिसका खेत चटुआ गांव के पास जंगल में है, परिवार दिन में खेत में रहा तभी दोपहर 3 बजे के लगभग खेत से जंगल होकर भोलगढ गांव की ओर आ रहा था, जिसने 6 सदस्यों में से प्रेमवती पांव 30 वर्ष पर पगडंडी रास्ते के पास खड़े एक हाथी द्वारा हमला कर स्थल पर मृत कर दिया, महिला के पति 32 वर्षीय राममनोज पाव, 6 वर्षीय पुत्र दीपक पाव को भी उठाकर पटक देने से घायल स्थिति में वन विभाग की टीम द्वारा सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को भोलगढ गांव लाकर निजी वाहन आटो से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा, हाथी महिला को मृत करने बाद घटनास्थल के आसपास ही काफी देर तक खड़ा रहा जिसे हो-हल्ला करने पर जंगल में ही दूसरी जगह चला गया। घटना की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन,पुलिस विभाग एवं वनविभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचकर मृतिका के शव को सुरक्षित किया वन विभाग ने भोलगढ़ चटुआ,खांड़ा,पौड़ी,मानपुर, बरबसपुर,सोनटोला एवं हाथी से प्रभावित ग्रामों के ग्रामीणों को रात के समय सचेत एवं सतर्क रहने,हाथी से दूरी बनाए रखने की अपील की है।
