बिना अनुमति पेड़ों की कटाई, वन विभाग के रेंजर की कार्यप्रणाली सवालो के घेरे में पोकलेन मशीन नही हुई जब्त

बिना अनुमति पेड़ों की कटाई, वन विभाग के रेंजर की कार्यप्रणाली सवालो के घेरे में पोकलेन मशीन नही हुई जब्त


समाचार

अनूपपुर/कोतमा

वन परिक्षेत्र कोतमा के कल्याणपुर बीट अंतर्गत केवई नदी किनारे बीते दिनों बिना किसी वैध अनुमति के ठेकेदार द्वारा पोकलेन मशीन से दर्जनों फलदार एवं इमारती वृक्षों को उखाड़कर नष्ट किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना की जानकारी गश्त के दौरान बीट प्रभारी मनोज चौधरी द्वारा वन परिक्षेत्र अधिकारी हरीश तिवारी (रेंजर) को दी गई थी, जिसके बाद विभाग ने नोटिस जारी कर औपचारिक कार्रवाई प्रारंभ करने की बात कही है।

घटना के लगभग 15 दिन बीत जाने के बाद भी न तो मौके पर प्रयुक्त पोकलेन मशीन की जब्ती सुनिश्चित हो सकी है और न ही संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध किसी ठोस एवं निर्णायक कानूनी कार्रवाई का स्पष्ट परिणाम सामने आया है। जमीनी स्तर पर कार्रवाई की यह धीमी गति अब वन परिक्षेत्र अधिकारी की कार्यशैली, निर्णय क्षमता और जवाबदेही पर गंभीर प्रश्न खड़े कर रही है। लोगों का मानना है कि यदि सूचना मिलते ही मशीन को तत्काल जब्त कर विधिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाती, तो बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई को रोका जा सकता था।

पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वन क्षेत्र में निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था कमजोर पड़ने के कारण ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसका सीधा असर क्षेत्रीय हरित आवरण, जैव विविधता और नदी किनारे की प्राकृतिक संरचना पर पड़ रहा है, जिससे पर्यावरणीय असंतुलन की स्थिति और अधिक गंभीर होती जा रही है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निलेश पांडे ने मामले को गंभीर बताते हुए सीसीएफ शहडोल से चर्चा कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि यदि शीघ्र पोकलेन मशीन की जब्ती कर दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

इनका कहना है।

जांच अधिकारी अभी बिलासपुर में है, परिवार में स्वास्थ्य खराब होने के कारण, विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

*हरीश तिवारी, रेंजर कोतमा*

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget