जर्जर सड़क, जानलेवा गड्ढा, हो सकता है बड़ा हादसा, युवती से शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

जर्जर सड़क, जानलेवा गड्ढा, हो सकता है बड़ा हादसा, युवती से शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार


अनूपपुर

कोतमा नगर अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-43 का बायपास इस समय गंभीर बदहाली का शिकार है। बसखली तिराहा से शुक्ला ढाबा तक लगभग एक किलोमीटर मार्ग गहरे गड्ढों, उखड़ी डामर परत और उड़ती धूल के कारण अत्यंत जोखिमपूर्ण हो चुका है। जायसवाल कबाड़ दुकान और शुक्ला ढाबा क्षेत्र के आगे कई स्थानों पर सड़क की संरचना कमजोर हो चुकी है, जबकि बीच का बड़ा गड्ढा “जानलेवा” रूप ले चुका है, जिससे लगातार दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

यह मार्ग मध्य प्रदेश में कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर से होकर गुजरता है, जहां कोतमा बायपास इसका अहम हिस्सा है। इसके बाद यह छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर से होकर झारखंड को जोड़ता है। लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण सड़क कई स्थानों पर 1 से 2 फीट गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है। दिन में धूल दृश्यता कम करती है, जबकि रात में प्रकाश और चेतावनी संकेतों की कमी से जोखिम और बढ़ जाता है।

इस समस्या के पीछे लोक निर्माण विभाग (PWD) और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के बीच अधिकार क्षेत्र को लेकर असमंजस बना हुआ है, जिससे मरम्मत कार्य प्रभावित हो रहा है।स्थानीय नागरिकों के अनुसार यह मार्ग अब दुर्घटनाओं का केंद्र बन चुका है। वाहन लगातार गड्ढों में फंसते हैं और हादसे हो रहे हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक प्रभावित है। कोतमा बायपास का यह हिस्सा अत्यंत उच्च जोखिम दुर्घटना क्षेत्र बन चुका है, जहां कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।

*युवती से शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 27 वर्षीय नवयुवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के अपराध में आरोपी टीकम सिहं मरावी पिता धीरेन्द्र सिहं मरावी उम्र 30 साल निवासी ग्राम घाटा धोपगढ़ थाना करनपठार अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया है।

27 वर्षीय नवयुवती द्वारा थाना कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी टीकम सिहं मरावी पिता धीरेन्द्र सिहं मरावी उम्र 30 साल निवासी ग्राम घाटा भोपगढ थाना करनपठार अनूपपुर ने मित्रता की और शादी करने का विश्वास दिलाकर पिछले दो साल से शारीरिक शोषण किया जा रहा है। जो उक्त रिपोर्ट पर तत्काल अपराध क्रमांक 233/26 धारा 69 बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया जाकर टी.आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा, प्रधान आरक्षक शेख रसीद, आरक्षक अब्दुल कलीम की टीम के द्वारा आरोपी टीकम सिहं मरावी को ग्राम घाठा  धोबगढ़, करनपठार से गिरफ्तार किया गया है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget