चोर एम्बुलेंस से पहुँचा अस्पताल, एएनएम की स्कूटी चुराकर हुए फरार, आरोपी हुआ गिरफ्तार, शौक के लिए करता था चोरी

चोर एम्बुलेंस से पहुँचा अस्पताल, एएनएम की स्कूटी चुराकर हुए फरार, आरोपी हुआ गिरफ्तार, शौक के लिए करता था चोरी


शहडोल

जिले के धनपुरी में एक ऐसा शातिर चोर पकड़ा गया है जिसकी कारस्तानी सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। यह चोर कहीं भी आने-जाने के लिए खुद को बीमार बता 108 एम्बुलेंस में फर्जी कॉल कर फ्री टैक्सी की तरह इस्तेमाल करता और घूमने फिरने के लिए बाइक की चोरी कर पेट्रोल खत्म होते ही वही छोड़कर चला जाता था। खुद को बीमार बताकर एंबुलेंस में धनपुरी अस्पताल पहुंचा शातिर चोर मौका मिलते ही अस्पतालों से एएनएम की स्कूटी वाहन पार कर दिया था। पुलिस ने इस अनोखे चोर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

जैतपुर थाना क्षेत्र के खामीडोल निवासी रामानंद तिवारी ने एक सोची-समझी साजिश रची। उसने 108 एम्बुलेंस को कॉल किया और बताया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है और वह गंभीर रूप से घायल है। उसने एंबुलेंस कर्मियों से जिद की कि उसे धनपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ही ले जाया जाए, क्योंकि वहां के डॉक्टर अभिषेक मिश्रा उसका बेहतर इलाज करेंगे। 

अस्पताल पहुंचते ही उसने लंगड़ाते हुए अंदर एंट्री ली ताकि किसी को शक न हो। लेकिन उसका मकसद इलाज नहीं बल्कि चोरी था। अस्पताल में अफरा-तफरी का फायदा उठाकर उसने वहां पदस्थ एएनएम (ANM) संगीता सिंह की स्कूटी की चाबी उड़ाई और पलक झपकते ही स्कूटी लेकर फरार हो गया।

चोरी की यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जब एएनएम को अपनी स्कूटी नहीं मिली, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी रामानंद तिवारी को उस वक्त धर दबोचा जब वह चोरी की स्कूटी बेचने की फिराक में था। आरोपी डायल 112 (पुलिस) को इसलिए नहीं बुलाता था क्योंकि उसमें पुलिस होती थी। वह चोरी के मोबाइल से 108 एम्बुलेंस बुलाता था ताकि मुफ्त में एक जगह से दूसरी जगह जा सके। वह गाड़ियां सिर्फ घूमने के शौक के लिए चुराता था। जहां पेट्रोल खत्म होता, वहीं गाड़ी छोड़ देता और दूसरी तलाशने लगता। एक बार वह चोरी के वाहन से प्रयागराज गया और पेट्रोल खत्म होने पर वही छोड़ दिया।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget