बरातियों से भरी पिकअप पलटी, 1 की मौत, 3 गंभीर, कार ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 गंभीर

बरातियों से भरी पिकअप पलटी, 1 की मौत, 3 गंभीर, कार ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 गंभीर


शहडोल

जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के सेमरा तिराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बरातियों को लेकर लौट रहा मालवाहक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गोहपारू के सोनटोला गांव से एक बारात शनिवार को छत्तीसगढ़ के मलतढोल गई थी। विवाह समारोह के बाद सभी बाराती रविवार वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम सेमरा तिराहा के पास वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर तत्काल गोहपारू अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में सुंदर सिंह (40 वर्ष), पिता रामलाल, समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सुंदर सिंह की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय शहडोल रेफर कर दिया, जहां जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। : शहडोल में हुआ सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत; दो गंभीर घायलों का उपचार जारी

*कार व बाइक की टक्कर, 1 की मौत, 2 घायल*

शहडोल के खैरहा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हरदी मेन रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

धमनी कला निवासी 52 वर्षीय रामरसीले सिंह अपने दो साथियों के साथ बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान हरदी मेन रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामरसीले सिंह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके साथ बाइक में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget