रुद्र गंगा एवं वन विद्यालय के समीप वन क्षेत्र में लगी आग, आग पर पाया काबू
अनूपपुर
पवित्र पर्वत नगरी अमरकंटक के समीप स्थित जमुना दादार नवोदय क्षेत्र के वन में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें तेज़ हवाओं के साथ फैलती हुई वन क्षेत्र के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में लेती जा रही हैं, जिससे आसपास के पर्यावरण, वन्यजीवों एवं जनजीवन पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। इसी तरह अमरकंटक वन पर क्षेत्र के रुद्र गंगा में भी आग की घटना हुई है इसके एक दिवस पूर्व वार्ड क्रमांक चार एवं पांच के वन क्षेत्र में आग लगी हुई थी वन विभाग के द्वारा बुझाने प्रयास किया गया नगर परिषद अमरकंटक का दमकल संयंत्र वन क्षेत्र में आग बुझाने में ना काफी साबित हो रहा है। आग इस कदर भीषण हो रही की बुझाने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। वन क्षेत्र में आग लगने से पर्यावरण प्रभावित हो रहे हैं तथा तापमान भी बढ़ रहा है ।
यह स्थिति स्थानीय नागरिकों में गहरी चिंता और आक्रोश का कारण बन रही है। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया, तो यह और अधिक भयावह रूप ले सकती है तथा आसपास के वन में खतरा उत्पन्न कर सकती है।
वन क्षेत्र में लगी यह आग न केवल हरित संपदा को भारी नुकसान पहुंचा रही है, बल्कि अनेक वन्य प्राणियों के जीवन पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। धुएं के गुबार से वातावरण दूषित हो रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की आशंका भी बढ़ गई है।
